न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह चुनाव तय करेगा कि हमारे जवानों, किसानों और नौजवानों को सम्‍मान मिलेगा या फिर टुकड़े-टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी : PM मोदी

ये चुनाव तय करेंगे कि हमारे जवानों, किसानों और नौजवानों को सम्‍मान मिलेगा या फिर टुकड़े-टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 3:10:04

यह चुनाव तय करेगा कि हमारे जवानों, किसानों और नौजवानों को सम्‍मान मिलेगा या फिर टुकड़े-टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार करने के लिए ओडिशा के सुंदरगढ़ पहुंचे हैं। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ेगी। आपकी रसोई का खर्च बेतहाशा बढ़ जाएगा, गैस की कीमत बढ़ जाएगी और केरोसीन तेल की कीमत बढ़ जाएगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस गरीबी उन्‍मूलन के सिर्फ नारे ही देती है। उसके राज में लोग गरीब और उसके मंत्री अमीर होते गए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की चली तो राशन की दुकान पर आपको जो सस्ता चावल और गेहूं मिलता है, वो भी कई गुना ज्यादा कीमत पर मिलेगा। इतना ही नहीं, अब तो कांग्रेस के नेता खुलेआम देश के करोड़ों लोगों को स्वार्थी बताते हुए कह रहे हैं कि टैक्स बढ़ाया जाएगा।

पीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ये चुनाव तय करेगा कि हिंदुस्‍तान के हीरो मजबूत होंगे या फिर पाकिस्‍तान के पक्षकार मजबूत होंगे। ये चुनाव तय करेंगे कि हमारे जवानों, किसानों और नौजवानों को सम्‍मान मिलेगा या फिर टुकड़े-टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी।

उन्‍होंने कहा कि ओडिशा का विश्वास तब बढ़ता है जब झारसागुड़ा का एयरपोर्ट बन जाता है। बालांगीर-बिचुपल्ली रेलवे लाइन जैसे प्रोजेक्ट बनते हैं। ओडिशा का विश्वास तब बढ़ता है जब यहां सिर्फ रेलवे के विकास के लिए 5 वर्ष पहले की तुलना में 5 गुना पैसा लगता है। पीएम ने कहा कि असल में कांग्रेस और बीजद को गरीबी में अपनी राजनीतिक फसल दिखती है। यही कारण है कि ओडिशा सहित देश के एक बड़े हिस्से को इतने दशकों तक बदहाली में जीने के लिए मजबूर रखा गया।

बीजद की नीयत ठीक नहीं

पीएम ने बीजद सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की बीजद सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है। ओडिशा में बीजद सरकार की नीयत ठीक नहीं है। यहां की सरकार किसानों को मिलने वाली वित्‍तीय मदद और आयुष्‍मान योजना के तहत गरीबों को निशुल्‍क इलाज उपलब्‍ध कराने में रोड़ा बनी है। उन्‍होंने कहा कि बीजद की नीयत ठीक होती तो किसानों को उनकी उपज की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्‍य मिलता जो चौकीदार ने आपके लिए तय किया था। बीजद की नीयत ठीक होती तो आयुष्‍मान भारत का फायदा आपको मिलता।

उन्‍होंने कहा कि विकास का विश्‍वास जन-जन में नजर आ रहा है। बीजेपी की लहर के बारे में पीएम ने कहा, 'मैंने भारत की यात्रा की है। मुझे एक लहर दिख रही है। लेकिन कुछ लोग इस बड़ी लहर को नहीं देख पा रहे हैं।' उन्‍होंने कहा कि एक बार राज्‍य और केंद्र में एक साथ हमारी सरकार बनी तो ओडिशा को पलायन की जगह पर्यटन से पहचान मिलेगी। यह चुनाव किसी विधायक, सांसद या प्रधानमंत्री चुनने के लिए नहीं, बल्कि यह नया भारत बनाने और आपके बच्‍चों का भविष्‍य संवारने के लिए है।

मोदी ने कहा, 'अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज जब मैं ओडिशा आया हूं, तो मैं देख रहा हूं की चाहे केंद्र हो या राज्य यहां कमल खिलना तय है।' उन्‍होंने कहा, ' मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।'

उन्होंने कहा कई पार्टियां पैसे से बनी हैं, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। बीजेपी ना तो पैसे से बनी है और ना ही परिवार से बनी है। बीजेपी कोई बाहरी विचारधारा से भी नहीं बनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बीजेपी का झंडा उन क्षेत्रों में भी लहरा रहा है, जहां एक समय ऐसा नामुमकिन था। बीजेपी दुनिया सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। आज हम कांग्रेस और उससे बनी पार्टियों के खिलाफ मजबूत विकल्‍प हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत