न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : आज रामलीला मैदान में मोदी की विजय संकल्प रैली, प्रियंका और केजरीवाल भी करेंगे रोड शो

12 मई को दिल्ली में होने वाले मतदान से पहले देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 8:27:29

दिल्ली : आज रामलीला मैदान में मोदी की विजय संकल्प रैली, प्रियंका और केजरीवाल भी करेंगे रोड शो

12 मई को दिल्ली में होने वाले मतदान से पहले देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली करेंगे। जानकारों की मानें तो साल 2016 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी आप सरकार व दिल्ली कांग्रेस या पूर्व सीएम शीला दीक्षित को लेकर टिप्पणी नहीं की है। जबकि इससे पहले सीएम केजरीवाल को पीएम मोदी ने एके-56 तक बता दिया था। अब भाजपा में ही चर्चा है कि महारैली के दौरान पीएम मोदी के शब्दों में आप और कांग्रेस के नाम कितनी बार आते हैं? ये देखने लायक होगा।

वही रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। BJP के नेता दावा कर रहे हैं रैली में दो से ढाई लाख लोग जुटेंगे। इस रैली के लिए 5 हजार से ज्यादा बसों की बुकिंग की गई है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि इस रैली में मुस्लिम महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने रामलीला मैदान को उसके राजनीतिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री की बुधवार की रैली के लिए चुना और यह सभा दिल्ली की सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा होगी। उन्होंने कहा यह ली दिल्ली आप तथा कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील होगी। पार्टी ने पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, पेयजल और रास्ते के मानचित्र सुनिश्चित किए हैं। गोयल ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि इस रैली के बाद, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के लिए अपनी जमानतें बचाना कठिन हो जाएगा।यह दिल्ली में विपक्ष के ताबूत में आखिरी कील होगी।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़क किनारे बड़ी-बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी और रैली के लिए नोएडा, गाजियाबाद तथा फरीदाबाद से लोगों को लाने के लिए व्यवस्था की गई है।

lok sabha election 2019,pm narendra modi,narendra modi rally in delhi,ramlila maidan,bjp,priyanka gandhi,congress,arvind kejriwal,aam aadmi party,news,news in hindi

दिल्ली में प्रियंका के रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दिल्ली में कई रोड शो करेंगी। प्रियंका का नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो है। दिल्ली में कांग्रेस ने शीला दीक्षित, अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली जैसे बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है।

lok sabha election 2019,pm narendra modi,narendra modi rally in delhi,ramlila maidan,bjp,priyanka gandhi,congress,arvind kejriwal,aam aadmi party,news,news in hindi

अरविंद केजरीवाल का रोड शो

कांग्रेस के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आज रोड शो करेंगे। पिछले रोड शो में उनपर हमला हुआ था, इस लिहाज से आज केजरीवाल के रोड शो में सुरक्षा कड़ी की जाएगी। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू आज तिलकनगर में चुनावी सभाएं करेंगे।

लोकसभा चुनाव की जंग अब अपने आखिरी दौर में है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में दिग्गज जुटेंगे और वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में रैली करेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। दिल्ली के अलावा आज हरियाणा में भी पीएम मोदी की भी चुनावी सभा है। 12 मई को दिल्ली और हरियाणा में मतदान होना है, छठे चरण में 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर वोटिंग होनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत