न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मायावती बोलीं- पीएम मोदी राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़ी जाति में शामिल हुए

मायावती ने कहा पीएम मोदी पहले अगड़ी जाति में ही आते थे लेकिन गुजरात में अपनी सरकार के चलते उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए और पिछड़ों का हक मारने के लिये अपनी अगड़ी जाति को पिछड़े वर्ग में शामिल करवा लिया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Apr 2019 7:41:22

मायावती बोलीं- पीएम मोदी राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़ी जाति में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जाति को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने जमकर हमला बोला है. मायावती ने कहा पीएम मोदी पहले अगड़ी जाति में ही आते थे लेकिन गुजरात में अपनी सरकार के चलते उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए और पिछड़ों का हक मारने के लिये अपनी अगड़ी जाति को पिछड़े वर्ग में शामिल करवा लिया था। नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तरह जन्म से पिछड़े वर्ग के नहीं हैं।

मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले ऊंची जाति के थे बाद में पिछड़ी जाति के बने, लेकिन कन्नौज में उन्होंने (पीएम मोदी) ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग का होने की वजह से विरोधी लोग उन्हें नीच कहते है और बहनजी और अखिलेश ने भी नीच कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का यह आरोप काफी शरारतपूर्ण और तथ्य से बिल्कुल परे लगता है। हमने उनको कभी भी नीच नहीं कहा है। पूरे सम्मान के साथ हमने उन्हें ऊंची जाति का ही माना है, तो फिर भला उनको नीच कहने वाली बात कहां से आ गई।

मायावती ने कहा कि इससे तो हम यही मान कर चलेंगे कि अपनी नजरों में अपर कास्ट समाज को भी वह नीच समझने लगे हैं। मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी अभी भी दलित समाज को नीच मानकर चलती है। मोदी और उनकी पार्टी कभी भी दलितों और अतिपिछड़ों के कभी सच्चे हितैषी साबित नही हुये हैं। हैदराबाद का रोहित वेमुला कांड और ऊना कांड इसका खास उदाहरण है ।

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में और आगे के भी चुनाव में खासकर कांग्रेस और बीजेपी के दलित और पिछड़ा कार्ड खेलने से भी इनको कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। हो सकता है आज इस संबंध में मेरे प्रेस वार्ता के बाद मोदी अपना यह पिछड़ा कार्ड खेलने की राजनीति खुद ही बंद कर दे। अब इनका 'जाति पात जपना और दलितों और पिछड़ों का वोट हड़पना बिल्कुल भी चलने वाला नहीं है।'

मायावती ने कहा, 'बीजेपी ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में अपने चुनावी फायदों का जमीनी हकीकत में लगभग एक चौथाई हिस्सा भी कार्य पूरा नही किया है। जिसकी वजह से खासकर उत्तर प्रदेश में अभी तक जो तीन चरण के चुनाव हो चुके है, उसमें यह पार्टी इस बार बहुत पीछे रह जायेगी। शेष बचे चरणों में भी इस पार्टी का यही बुरा हाल होने वाला है । जिसको लेकर यह पार्टी बहुत मुश्किल में है। यह बात बीजेपी भी जानती है।'

मायावती ने दावा किया है कि पहले तीन चरणों के रूझान के आधार पर यूपी में सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन को जीत से कोई रोक नहीं सकता और बीजेपी बुरी तरह से हार रही है। अभी तक हुये तीन चरणों में गठबंधन को अच्छा समर्थन मिला है और चौथा चरण भी गठबंधन का अच्छा रहेगा। पूरे देश की जनता सजग हो चुकी है। अब वो वोट देने से पहले ये सोच रही है कि पांच वर्ष में क्या वादे पूरे हुए, जो किये गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत