न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में की पूजा-अर्चना, अब गुफा में करेंगे ध्यान, रात्रि विश्राम यहीं करेंगे

अपने दो दिवसीय यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां पूजा-अर्चना की। मोदी रात्रि विश्राम भी केदारनाथ में ही करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 May 2019 11:08:11

नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में की पूजा-अर्चना, अब गुफा में करेंगे ध्यान, रात्रि विश्राम यहीं करेंगे

अपने दो दिवसीय यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां पूजा-अर्चना की। मोदी रात्रि विश्राम भी केदारनाथ में ही करेंगे। केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मोदी केदारनाथ क्षेत्र में बनी ध्यान गुफा में ध्यान भी करेंगे. इसके अलावा वह केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे. प्रधानमंत्री का पिछले दो साल में केदारनाथ का यह चौथा दौरा है. पीएम मोदी रविवार को बद्रीनाथ जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भी दी थी। आयोग ने कहा कि मोदी की इस यात्रा से हमें कोई परेशानी नहीं है। मोदी रविवार को बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। आयोग के अफसर के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री की यह आधिकारिक यात्रा है, तो यह की जा सकती है। हमने पीएमओ को याद दिलाया है कि आचार संहिता अभी भी लागू है।’’ बता दे, इस बार 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। यहां एक साथ छह हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग में 300 से ज्यादा टेंट लगाए गए हैं। बद्रीनाथ के कपाट 10 मई को खोले गए थे।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने मोदी की दो दिवसीय यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि जवान बिना बताए ड्यूटीस्थल न छोड़ें। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhand,prime minister narendra modi,official visit,himalayan shrines,kedarnath,badrinath,lok sabha election 2019,news,news in hindi

यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। मोदी पिछले साल नवंबर में भी केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ दिवाली भी मनाई थी। 2017 में भी दो बार (मई और अक्टूबर) वे केदारनाथ पहुंचे थे।

18 मई को पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

-पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए रवाना होंगे।

- 8:15 पर प्रधानमंत्री देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

- सुबह 8:30 पर केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे पीएम।

- 9:10 पर केदारधाम पहुंचेंगे पीएम।

- 9:15 से 9:30 के बीच हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर रवाना होंगे।

- 9:30 से 10 बजे तक पूजा दर्शन कार्यक्रम।

- 10 बजे से 10:50 तक पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

- 10:55 मंदिर से सेफ हाउस की ओर प्रस्थान।

- 11 से 11:30 पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा मीटिंग।

- 11:30 पीएम का रिजर्व टाइम।

- 12:30 सेफ हाउस से गुफा में ध्यान।

19 मई को पीएम का कार्यक्रम

- सुबह 7 बजे केदारधाम मंदिर प्रस्थान।

- सुबह 8 बजे पूजा दर्शन।

- सुबह 8 से 8:30 मंदिर से सेफ हाउस।

- 8:30 केदारनाथ हेलीपैड प्रस्थान।

- 9:45 बद्रीनाथ हेलीपैड पर आगमन।

- 9:55 बद्रीनाथ मंदिर आगमन।

- 10 बजे पूजा दर्शन।

- 10:50 बद्रीनाथ हेलीपेड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून।

- 11:30 दिल्ली रवाना।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत