न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: यहां फूलों की बौछार और ढोल बजाकर हो रहा मतदाताओं का स्वागत, देखे वीडियो

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बागपत के बड़ौत में मतदान केंद्र संख्या 126 पर मतदाताओं के स्वागत के लिए फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की जा रही है। इसके साथ ही मतदाताओं का ढोल बजाकर स्वागत किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 10:19:57

लोकसभा चुनाव 2019: यहां फूलों की बौछार और ढोल बजाकर हो रहा मतदाताओं का स्वागत, देखे वीडियो

17 वीं लोकसभा के चुनाव के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया। ईवीएम की बटन दबाने के साथ प्रत्याशियों की किस्मत उसमें कैद हो जाएगी, जो 23 मई को मतगणना के बाद खुलेगी। इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले 7।6 करोड़ वोटर्स होंगे। सभी राज्यों में राजनीतिक दल इनकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों में भी इनके लिए विशेष वादे किये गये हैं। वोट डालने के लिए आपको अपना नाम खोजने के अलावा कुछ चरणों को पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से पहले मतदान करने की और इसके बाद जलपान करने की अपील की। पीएम मोदी ने युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स से मतदान करने के लिए विशेष आग्रह किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और ईमानदार नेतृत्व के लिए लोग वोट करें। बीजेपी अध्यक्ष ने वोटिंग वाले राज्यों के लोगों से एक निर्णायक सरकार के चयन के लिए वोटिंग की अपील की। नोएडा, मेरठ, नागपुर में वोटिंग के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों पर अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे दिख रहे हैं। वहीं, बागपत में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन पर फूलों की बरसात की गई।

ढोल बजाकर किया स्वागत

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बागपत के बड़ौत में मतदान केंद्र संख्या 126 पर मतदाताओं के स्वागत के लिए फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की जा रही है। इसके साथ ही मतदाताओं का ढोल बजाकर स्वागत किया जा रहा है।

पहले चरण में 1.5 करोड़ मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग

पहले चरण में लगभग डेढ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 82, 24, 000 पुरुष तथा 68, 39, 000 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र और 16581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

दिग्गजों की साख लगी है दांव पर

बता दें कि आज पहले चरण में 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिग्गज नेताओ में महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा, आरएलडी चीफ अजीत सिंह, असदुद्दीन ओवैसी और हरीश रावत वो बड़े चेहरे हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत