न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का PM मोदी पर प्रहार, कहा - नफरत से नहीं प्यार से हराया जा सकता है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधी परिवार पर किए जाने वाले हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मुझसे चाहे जितनी नफरत करें, मैं तो उन्हें गले लगाऊंगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 5:33:18

राहुल गांधी का PM मोदी पर प्रहार, कहा - नफरत से नहीं प्यार से हराया जा सकता है

शनिवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधी परिवार पर किए जाने वाले हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मुझसे चाहे जितनी नफरत करें, मैं तो उन्हें गले लगाऊंगा। मोदी को नफरत से नहीं प्यार से हराया जा सकता है। शाजापुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जो बोलना है बोलें, नफरत को नफरत नहीं काट सकती।

मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी को लेकर राहुल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है, बल्कि शिवराज सिंह चौहान के भाई और परिवार के सदस्यों का भी कर्ज माफ हुआ है। इसके कागज भी सामने आ गए हैं, परिवार के सदस्यों के दस्तखत वाले फॉर्म कमलनाथ ने निकाल दिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता के दिल में नफरत नहीं है, बीजेपी के लोगों, आरएसएस के लोगों और नरेंद्र मोदी के दिल में नफरत है। हमारा काम उस नफरत को मिटाने का है।

राहुल ने आगे कहा कि ये लोग मुझ पर आक्रमण करते हैं, मेरे पिता के बारे में बोलते हैं, दादी के बारे में और परदादा के बारे में बोलते हैं। नफरत से बोलते हैं, गुस्से से बोलते हैं और मै झप्पी देता हूं। जा के गले लग जाता हूं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है, देश के व्यक्ति आपके पीछे खड़े हैं। नफरत मिटाइए, प्यार से काम कीजिए। आपका ही फायदा होगा।

नोटबंदी और जीएसटी से हुई परेशानियों और रोजगार पर पड़े असर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण इससे देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है, रोजगार के अवसर कम हुए हैं।

न्याय योजना पर बोले राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीबों के लिए न्याय योजना तैयार की है। इस योजना के तहत हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसा डाला जाएगा। 72 हजार रुपये साल के और तीन लाख 60 हजार रुपये पांच सालों में डाले जाएंगे। इस योजना से देश के पांच करोड़ परिवारों के 25 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने आगे कहा कि न्याय योजना से लाखों करोड़ रुपये जैसे ही सबसे गरीब परिवारों के खातों में जाएंगे, वैसे ही खरीददारी शुरू होगी। यह खरीदी दुकानों से होगी, जैसे ही माल बिकना शुरू होगा, फैक्टरी चालू होगी। उसके बाद युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस योजना का मकसद गरीबों की मदद तो है ही, साथ में देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना भी है।

न्याय योजना का ब्यौरा देते हुए राहुल ने कहा कि जिस भी व्यक्ति की आमदनी 12 हजार रुपये माह से कम है, उसके खाते में इस योजना की राशि तब तक जाएगी, जब तक उसकी आमदनी 12 हजार रुपये प्रति माह नहीं हो जाती।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की न्याय योजना को देश के गरीबों की योजना करार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत