बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठा और छलावा बताया है। बसपा नेता ने बुधवार को अपने ट्वीट में कहा 'लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र पूर्व के उनके वादों की तरह ही दिखावा और छलावा ज्यादा लगता है। कांग्रेस की लगातार वादाखिलाफी का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वास नहीं है। वैसे इस मामले में कांग्रेस और भाजपा में ज्यादा फर्क नहीं है।' मायावती ने कांग्रेस के साथ ही भाजपा पर भी बयानबाजी की है और भाजपा नेताओं पर जातिवादी और अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा 'भाजपा के नेता बसपा-सपा-रालोद गठबंधन के हाथों हार के डर से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि वे मुद्दों के बजाए गठबंधन और इसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जातिवादी तथा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इनके उकसावे में नहीं आना है और चुनाव में अच्छा रिजल्ट दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।'
कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र पूर्व के इनके वादों की तरह ही दिखावा व छलावा ज्यादा लगता है। कांग्रेस द्वारा लगातार वादाखिलाफी करने का ही परिणाम है कि
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि 'बीजेपी की कथनी और करनी आमजनता की सोच, समझ और उनकी मांग से एकदम भिन्न होने का ही परिणाम है कि पीएम श्री मोदी 5 वर्षों का लेखा-जोखा देने का वादा निभाने के बजाए केवल बंदूक-तोप, गोली-गोला, चीन-पाकिस्तान आदि करके अपनी जवाबदेही से भागने का प्रयास कर रहे हैं। अतः नो मोर मोदी सरकार का शोर है।'
बीजेपी की कथनी व करनी आमजनता की सोच, समझ व मांग से कतई भिन्न होने का ही परिणाम है कि पीएम श्री मोदी 5 वर्षों का लेखा-जोखा देने का वादा निभाने के बजाए केवल बंदूक-तोप, गोल
![]()
कांग्रेस की तरह उसका चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रुणाचल प्रदेश के पासीघाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र (Congress Manifesto) को पाखंड से भरा दस्तावेज करार दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस की तरह उसका चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा हुआ है। उसे पाखंड से भरा दस्तावेज कहना चाहिए। जो लोग देश का अपमान करते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस सहानुभूति रखती है। जो भारत के संविधान को नहीं मानत ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का जो कानून है उसको खत्म करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया है।














