न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

30 मई को PM मोदी का शपथ ग्रहण, शामिल होंगे इन देशों के नेता, पाकिस्तान को बुलावा नहीं

लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत के बाद अब प्रधानमंत्री पद के लिए 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 May 2019 8:41:20

30 मई को PM मोदी का शपथ ग्रहण, शामिल होंगे इन देशों के नेता, पाकिस्तान को बुलावा नहीं

लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई में बीजेपी (BJP) को मिली प्रचंड बहुमत के बाद अब प्रधानमंत्री पद के लिए 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्सटेक के नेताओं को न्योता भेजा गया है। बिम्सटेक संगठन में शामिल सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने की उम्मीद है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 2014 में अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के दौरान सार्क देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था। इसमें पाकिस्तान (Pakistan) के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे। हालांकि इस बार पाकिस्‍तान से दूरी बनाई गई है। उसे आमंत्रण नहीं भेजा गया है। बिम्सटेक का पूरा नाम 'वे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन है। ये बंगाल की खाड़ी के आस पास मौजूद देशों को एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। इस संगठन में भारत सहित नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं।

विपक्ष के बड़े नेताओं भी हो सकते है शामिल

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आ चुके हैं।

- दक्षिण के मशहूर अभिनेता और हाल ही में राजनीति में एंट्री लेने वाले कमल हासन शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

- साथ ही TRS चीफ केसीआर और YSR कांग्रेस पार्टी के चीफ वाई एस जगनमोहन रेड्डी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वाई एस जगनमोहन रेड्डी भी 30 मई की दोपहर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम

- राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।’ बता दें कि राष्ट्रपति ने शनिवार को बीजेपी और एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नामित करते हुए केंद्र में नई सरकार बनाने का निमंत्रण दिया था।

- मोदी बीजेपी के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार भी इस पद के लिए चुना गया है। साथ ही जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। बीजेपी से अटल बिहारी वाजपेयी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए थे लेकिन उनका पहला कार्यकाल सिर्फ एक साल सात महीने का रहा था।

एनडीए के 353 तो अकेले बीजेपी के 303 सांसद हैं

- शिष्टमंडल ने एक पत्र राष्ट्रपति को सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। राजग के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गए थे। गौरतलब है कि निवर्तमान मंत्रिपरिषद के मंत्रियों ने शुक्रवार रात कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 543 सदस्यीय लोकसभा के लिये हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए के 353 सांसद निर्वाचित हुए हैं। इनमें बीजेपी के 303 सांसद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत