न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हिंदू आतंकवाद' को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

'हिंदू आतंकवाद' को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, विपक्ष के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करने से बाज नहीं आते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Mar 2019 2:54:29

'हिंदू आतंकवाद' को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पहली बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा पर बीजेपी चीफ अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अमेठी में हार के डर से राहुल गांधी केरल के वायनाड भाग रहे हैं ताकि ध्रुवीकरण के जरिए जीत हासिल कर सके। 'हिंदू आतंकवाद' को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, विपक्ष के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करने से बाज नहीं आते। अभी कुछ दिन पहले पंचकूला की एक कोर्ट ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्‍फोट पर फैसला दिया। उस समय की कांग्रेस सरकार ने कहा था कि समझौता एक्सप्रेस विस्‍फोट हिन्दू आतंकवाद का नमूना है। कांग्रेस ने पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का भाव बढ़ाने वाले हिन्दू समुदाय को आतंकवाद के साथ जोड़कर बदनाम करने का काम किया।

शाह ने सवाल किया, हिन्दू कभी आतंकवादी हो सकता है क्या? उन्‍होंने कहा, 'शायद राहुल गांधी को नहीं पता कि हम तो चीटियों को भी आटा खिलाने वाले लोग हैं, लोगों को कैसे मारेंगे। आतंकवाद को धर्म के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस ने किया। अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए पूरी दुनिया में गौरवशाली हिन्दू समुदाय को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है।'

शाह ने कहा, 'उस समय के गृहमंत्री पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे और राहुल गांधी स्वयं अमेरिकी राजदूत से बोले थे कि लश्कर-ए-तैयबा खतरा नहीं है बल्कि हिन्दू आतंकवाद से खतरा है। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से मांफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का टैग लगाया लेकिन सत्य को आप छिपा नहीं सकते। सूर्य को कितने भी बादलों में छिपा दो लेकिन सत्य और सूर्य तेजस्वी होकर हमेशा चमकते हैं। आज इस जजमेंट ने साबित कर दिया हैं कि स्वामी असीमानंद और बाकी सभी लोग निर्दोष हैं।'

शाह ने कहा, 'कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल की ओर भागे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार अमेठी में उनका हिसाब-किताब होना तय है। उनका मकसद ध्रुवीकरण के जरिए केरल में जीत हासिल करने का है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत