न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में BJP की जीत के बाद बोले मनोज तिवारी - हमारा अगला टारगेट 'अरविंद केजरीवाल'

पार्टी की इस जीत से उत्साहित दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि अब उनका अगला टारगेट अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार को सत्ता से हटाना है और दिल्ली में 60 सीट जीतने का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 May 2019 01:03:29

दिल्ली में BJP की जीत के बाद बोले मनोज तिवारी - हमारा अगला टारगेट 'अरविंद केजरीवाल'

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गई है। एनडीए की मुख्य पार्टी बीजेपी ने 272 के जादुई आंकड़े को पार करके 303 सीटें अपने नाम की हैं। वैसे तो एनडीए में 30 से भी ज्यादा छोटी-बड़ी पार्टिया हैं, लेकिन 352 के आंकड़े तक पहुंचने में इस गठबंधन की सिर्फ 11 पार्टियों का सहयोग है। कांग्रेस ने इस चुनाव में सिर्फ 52 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं, यूपीए 87 सीटों पर ही सिमट गया। इस चुनाव में अन्य को 103 सीटें मिली हैं। बीजेपी ने आठ राज्यों में क्लीन स्वीप किया है। इन राज्यों में दिल्ली भी शामिल है, जहां पार्टी ने सातों सीटों पर कब्जा किया है। पार्टी की इस जीत से उत्साहित दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि अब उनका अगला टारगेट अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार को सत्ता से हटाना है और दिल्ली में 60 सीट जीतने का है। मनोज तिवारी का कहना है कि 'अब हमारा अगला टारगेट है केजरीवाल सरकार को सत्ता से हटाना। हमारा मानना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार हम 50-52 सीट दिल्ली में जीत रहे हैं। हम दिल्ली की जनता से कहेंगे कि हमें 60 सीट चाहिए। हमारा अगला टारगेट दिल्ली में 60 सीटे जीतने का है।'

मनोज तिवारी के दावे को लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को राज्य में मिले मतों के आंकड़े भी सही साबित करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को आए नतीजों में भाजपा को दिल्ली की सभी सातों सीटों पर 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का प्रदर्शन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बहुत बेहतर रहा। दिल्ली में कांग्रेस (22.5 प्रतिशत) और आप (18.1 प्रतिशत) के सम्मिलित वोट की तुलना में भाजपा ने 56 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए। भाजपा ने 2014 में 46.4 प्रतिशत वोट मिले थें। सुबह सात बजे मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने सभी सातों सीटों पर बढ़त बना ली थी। भाजपा के कई उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वियों से काफी अंतर से आगे चल रहे थे। अपने उम्मीदवारों की जीत को निश्चित देखते हुए भाजपा समर्थकों ने दोपहर से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर