न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूद अजहर भी ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा : योगी आदित्यनाथ

आतंकवाद के मुद्दे पर यूपी के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण हालात ऐसे हैं कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो गया है और जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 10:21:52

मसूद अजहर भी ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा : योगी आदित्यनाथ

आतंकवाद के मुद्दे पर यूपी के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण हालात ऐसे हैं कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो गया है और जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाता था तो कांग्रेस कहती थी कि उसके पास परमाणु बम है। अज़हर मसूद जैसा आतंकी पाकिस्तान में बैठकर उत्पात मचाता रहा 20 साल से और जब उसे वैश्वविक आतंकी घोषित कराने की बात आती थी तो कोई देश भारत का सपोर्ट नहीं करता था लेकिन मोदी जी ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित करा दिया आज उसकी संपत्तियां जब्त हो रही हैं। आज हालत है कि अब जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह अज़हर मसूद भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय एक ही गूंज सुनाई पड़ रही है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। जो कार्य विरोधी दलों के राज में नामुमकिन था वो मुमकिन हुआ है।

योगी ने कहा कि आज आतंकी डरते हैं कि अगर भारत में कुछ करेंगे तो मोदी पाताल से निकाल लाएंगे। पांच साल में मोदी के शासनकाल में बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई। आज मोदी जी भारत में भाषण देते हैं तो इस्लामाबाद में इमरान खान को पसीना आता है।

कांग्रेस और गठबंधन पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक परिवार के रिश्तेदार मिलकर सारी योजना लूट लेते हैं। महाभारत में आपने एक पात्र देखा होगा, एक मामा थे शकुनी, ऐसे ही कांग्रेस में एक मामा है जिनका नाम है क्रिश्चियन मिशेल। क्रिश्चियन मिशेल इटली का निवासी है इसीलिए कांग्रेस के लोग उसे मामा कहते हैं। ये सबसे बड़ा दलाल है। ये अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले का अभियुक्त था, इटली भाग गया था, ये सारे लोगों ने मिल कर कांग्रेस की सरकार में पीछे के दरवाजे से इटली भगा दिया गया। अब मोदी जी हैं कांग्रेस के काका क्वात्रोची पहले ही स्वर्ग सिधार गए और मामा मिशेल को इटली से पकड़कर ला दिया। अब वो नए नए राज उगल रहा है।

सपा और बसपा पर हमलावर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा बसपा भी परिवारवादी पार्टी है। मायावती जी सीएम बनी उन्होंने किसी गरीब का घर नहीं बनाया बल्कि अपनी हवेली बनाई। यही काम बबुआ ने किया कि सरकारी पैसे से आलीशान बंगला बनाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बंगला खाली कराया तो उसमे लगी टोंटी और टाइल्स लेकर भाग गया। टोंटी और टाइल्स चोरी करने वाले क्या गरीबों का हित कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत