न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में बोले योगी - मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला लेकिन मोहर्रम-ताजिया का समय बदलवा दिया

बंगाल में अब आर-पार की जंग लड़ी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जहाँ अपना पूरा जोर लगा रही है वही ममता बनर्जी भी बीजेपी को रोकने के लिए अड़ गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 1:52:57

बंगाल में बोले योगी - मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला लेकिन मोहर्रम-ताजिया का समय बदलवा दिया

बंगाल में अब आर-पार की जंग लड़ी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जहाँ अपना पूरा जोर लगा रही है वही ममता बनर्जी भी बीजेपी को रोकने के लिए अड़ गई हैं। कोलकाता में होने वाली आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली का मंच तोड़ दिया गया है, जो मंच बना रहे थे उनके साथ भी मारपीट की गई है। लेकिन इसके बावजूद बीजेपी अड़ गई है और योगी आज कोलकाता में रैली करेंगे। कोलकाता रैली से पहले यूपी सीएम ने बारासात में रैली की और ममता सरकार पर जमकर बरसे।

दरअसल, बुधवार को जैसे ही खबर आई कि योगी के मंच के साथ तोड़फोड़ हुई है तो साथ में बताया गया कि ये रैली रद्द हो सकती है। लेकिन तुरंत बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भी निर्देश आ गया। शाह ने बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि चाहे कुछ हो जाए, ये रैलियां रद्द नहीं होंगी।

जिसके बाद अब ये तय है कि आज योगी आदित्यनाथ अपनी तीनों सभाएं करेंगे, इसके अलावा कोलकाता के बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बंगाल रवाना होने से पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ममता सरकार पर हमला बोला।

याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन जय या कि मरण होगा

उन्होंने लिखा कि आज मैं बंगाल आ रहा हूं, तानाशाहों तक यह संदेश पहुंचे कि राम इस देश के कण-कण में हैं, स्वतंत्रता इस देश की जीवनी-शक्ति है और मैं बंगाल के क्रांतिधर्मी युयुत्सु का आह्वान कर रहा हूं। योगी ने लिखा कि याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन जय या कि मरण होगा!

बंगाल के बारासात में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी एक झूठ बोलने के लिए कई झूठ बोल रही हैं, ममता की सरकार दंगे भड़का रही है इसकी एक्सपाइरी तारीख निश्चित है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने अमित शाह के रोड शो में जो हमला किया, इस सरकार की अंतिम ताबूत बनने जा रही है। इनको सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी।

मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला लेकिन मोहर्रम-ताजिया का समय बदलवा दिया

UP सीएम ने कहा कि टीएमसी जिनको समर्थन कर रही है वही लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते हैं। TMC के गुंडे ही मूर्ति को तोड़ रहे हैं, इन्होंने ही ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा। ये लोग जय श्री राम के नारे पर भी रोक लगा रहे हैं, ये दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा करने से दिक्कत है। मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला लेकिन मोहर्रम-ताजिया का समय बदलवा दिया।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ की गिनती बीजेपी के सबसे तल्ख वक्ताओं में से होती है, उनके जिम्मे ना सिर्फ यूपी बल्कि देश के कई हिस्सों में सभाएं करने की है। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ही हैं जो बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा रैलियां कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आज ही बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दो सभाएं करनी हैं। पीएम मोदी की आज बसीरहाट और डायमंड हार्बर में जनसभाएं हैं।

lok sabha election 2019,yogi adityanath,amit shah,mamata banerjee,yogi adityanath kolkata rally,west bengal,news,news in hindi

CRPF नहीं होती तो बचना मुश्किल था : अमित शाह

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपने रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। ममता सरकार पर हिंसा करने के आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। हमारे पास खबर थी कि यूनिवर्सिटी से कुछ लोग आएंगे और पथराव करेंगे। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। अमित शाह ने कहा है कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं भी हिंसा नहीं हुई। इसका मतलब साफ है कि हिंसा का कारण सिर्फ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस है। शाह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी थी। अमित शाह ने कहा अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। दीदी से अपील करता हूं कि अगर कुछ छिपाना नहीं है, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत