न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता पर योगी का हमला- बगदादी से प्रभावित होकर बनना चाहती हैं 'बगदीदी'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 4:25:20

ममता पर योगी का हमला- बगदादी से प्रभावित होकर बनना चाहती हैं 'बगदीदी'

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा और बवाल पर सियासत गरमा गई है। ममता सरकार पर हिंसा करने के आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। हमारे पास खबर थी कि यूनिवर्सिटी से कुछ लोग आएंगे और पथराव करेंगे। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर विवादित बयान देते हुए उनकी तुलना आईएसआईएस सरगना बगदादी से कर दी। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि बगदादी से प्रभावित होकर 'बगदीदी' बनने का आपका (ममता बनर्जी) सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बीजेपी से भयभीत ममता बंगाल में सभाओं के मंच तोड़कर, मजदूरों को पीटकर, रैलियां रद्द करवाकर बंगाल को क्या बनाना चाहती हैं? याद रखिये, बंगाल भारत का अभिन्न अंग है, बगदादी से प्रभावित होकर बगदीदी बनने का आपका सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे। जय हिंद। जय भारत।' इससे पहले एक ट्वीट में योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता लिखते हुए कहा कि दीदी जो भी करें उनकी विदाई तय है। उन्होंने लिखा, 'बाधाएं आती है आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा। भारत-रत्न वाजपेयी जी की यह कविता हमें हृदय से स्मरण है। तानाशाह दीदी जो भी करें, उनकी विदाई तय है।'

'टीएमसी की एक्सपायरी डेट लिख दी गई है'

इससे पहले हावड़ा में रैली की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद योगी आदित्यनाथ रैली के लिए अड़ गए और वह बंगाल पहुंच गए। यहां बारासात में रैली के दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में जो बवाल हुआ, उसने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक्सपायरी डेट लिख दी है।

बंगाल के बारासात में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी एक झूठ बोलने के लिए कई झूठ बोल रही हैं, ममता की सरकार दंगे भड़का रही है इसकी एक्सपाइरी तारीख निश्चित है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने अमित शाह के रोड शो में जो हमला किया, इस सरकार की अंतिम ताबूत बनने जा रही है। इनको सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी। UP सीएम ने कहा कि टीएमसी जिनको समर्थन कर रही है वही लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते हैं। TMC के गुंडे ही मूर्ति को तोड़ रहे हैं, इन्होंने ही ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा। ये लोग जय श्री राम के नारे पर भी रोक लगा रहे हैं, ये दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा करने से दिक्कत है। मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला लेकिन मोहर्रम-ताजिया का समय बदलवा दिया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ की गिनती बीजेपी के सबसे तल्ख वक्ताओं में से होती है, उनके जिम्मे ना सिर्फ यूपी बल्कि देश के कई हिस्सों में सभाएं करने की है। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ही हैं जो बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा रैलियां कर रहे हैं।

CRPF नहीं होती तो बचना मुश्किल था : अमित शाह

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपने रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। ममता सरकार पर हिंसा करने के आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। हमारे पास खबर थी कि यूनिवर्सिटी से कुछ लोग आएंगे और पथराव करेंगे। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। अमित शाह ने कहा है कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं भी हिंसा नहीं हुई। इसका मतलब साफ है कि हिंसा का कारण सिर्फ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस है। शाह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी थी। अमित शाह ने कहा अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। दीदी से अपील करता हूं कि अगर कुछ छिपाना नहीं है, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत