न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी से ममता बनर्जी ने कहा, 'यदि आप झूठे साबित हुए तो आपको लगानी होगी कान पकड़कर उठक-बैठक'

मैं आपको (पीएम मोदी) को चैलेंज करती हूं कि यदि आप अपने आरोपों को सिद्ध कर देते हैं कि हम कोल मॉफिया का हिस्सा हैं तो मैं अपने सारे 42 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटा लूंगी लेकिन यदि आप झूठे साबित हुए तो आपको कान पकड़कर जनता के सामने सौ उठक-बैठक लगाने होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 May 2019 6:59:49

पीएम मोदी से ममता बनर्जी ने कहा, 'यदि आप झूठे साबित हुए तो आपको लगानी होगी कान पकड़कर उठक-बैठक'

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम मोदी एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में ममता बनर्जी पर कोल मॉफिया का साथ देने का आरोप लगा था इसको लेकर ममता ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 'मैं आपको (पीएम मोदी) को चैलेंज करती हूं कि यदि आप अपने आरोपों को सिद्ध कर देते हैं कि हम कोल मॉफिया का हिस्सा हैं तो मैं अपने सारे 42 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटा लूंगी लेकिन यदि आप झूठे साबित हुए तो आपको कान पकड़कर जनता के सामने सौ उठक-बैठक लगाने होंगे।'

दरहसल, यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच जुबानी तकरार हुई है ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब दोनों के बीच जुबानी जंग हो चुकी है।

इससे पहले पीएम मोदी ने कोलकाता में एक रैली को संबोदित करते हुए ममता पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। दीदी, आप और आपके गुंडे कितनी भी कोशिश कर लें, पश्चिम बंगाल के लोगों ने अपना फैसला कर लिया है। दीदी चाहती हैं कि पुलिस पश्चिम बंगाल में उनकी निजी सुरक्षा एजेंसी की तरह काम करे।चंद सीटों के दम पर दीदी दिल्ली नहीं पहुंच सकतीं। दिल्ली अभी दूर है।

पीएम मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है और देख लेना 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो आपके विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे, आज भी आपके 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं।

वहीं अप्रैल में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उस शख्स की राजनीति हिंसा और दंगो से रंगी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह से काम करते हैं शायद उसे देखकर एडॉल्फ हिटलर भी खुदकुशी कर लेता।

ममता बनर्जी ने कहा था कि पीएम मोदी फांसीवाद के प्रतीक हैं। उनके काम करने का तरीका किसी को पसंद नहीं आता है। उनकी डर की वजह से बीजेपी का कोई नेता शायद ही उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटा पाता हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कमजोरी का नतीजा है कि भगवा रंग यानि की बीजेपी बढ़त बनाती गई।

lok sabha election 2019,west bengal,mamata banerjee,pm narendra modi,news,news in hindi

पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा उनका पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है। मैंने ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा। ममता बनर्जी ने कहा 5 साल पहले उन्होंने अच्छे दिनों की बात की थी, लेकिन बाद में नोटबंदी कर दी। वह संविधान भी बदल देंगे। ममता ने कहा मैं बीजेपी के नारों में विश्वास नहीं रखती। पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। लेकिन जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ। ममता ने आगे कहा, मोदी जैसा झूठा मैंने आजतक नहीं देखा। असम में 22 लाख बंगालियों के नाम काट दिए गए। महाराष्ट्र और यूपी से बिहारियों को खदेड़ दिया गया। अब वह बंगाल में भी एनआरसी की बात करते हैं। ममता ने कहा, प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के समय मोदी बंगाल नहीं आते।

मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा

गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा। पीएम (PM Modi) ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि यहां दीदी ने कहा है कि वो मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं। ममता दीदी, मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत