न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर स्ट्राइक पर झूठ बोल रही है कांग्रेस : पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

पूर्व सेना प्रमुख और मोदी सरकार में राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 3:38:22

एयर स्ट्राइक पर झूठ बोल रही है कांग्रेस : पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

पूर्व सेना प्रमुख और मोदी सरकार में राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। दरहसल, दो दिन पहले कांग्रेस ने दावा दिया था कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में एक दो नहीं, बल्कि छह सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं। वही जनरल वीके सिंह का कहना है कि कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मेरे कार्यकाल के दौरान किस सर्जिकल स्ट्राइक की आप बात कर रहे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि आपने कोई नई कहानी बना दी है। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वीके सिंह सेना प्रमुख थे। वो 31 मार्च 2010 से 31 मई 2012 तक सेना प्रमुख रहे थे। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने दावा किया था कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी चुनावी फायदे के लिए मिलिट्री ऑपरेशन की बात कर रही है जो कि शर्मनाक है।

बता दे, जनरल वीके सिंह लगातार दूसरी बार गाज़ियाबाद सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

शुक्रवार को एक रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'एसी कमरों में बैठकर कागज पर सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ही कर सकती है। पहले उन्होंने कहा कि हमने तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की, कल कहा कि हमने छह बार की। अब कुछ दिन में कह देंगे कि हमने हर रोज स्ट्राइक की। चुनाव खत्म होते-होते यह संख्या 600 तक पहुंच जाएगी। मुझे लगता है कि ये नेता वीडियो गेम खेलते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को गेम मानकर आनंद लेते हैं।'

इससे पहले एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सेना मोदी जी की निजी संपत्ति नहीं है और उन्हें सेना को बदनाम नहीं करना चाहिए। दो दिन पहले बीजेपी ने कांग्रेस के एयर स्ट्राइक के दावों को झूठा करार दिया था।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर करारा हमला करते हुए कहा, 'भारतीय सेना, एयरफोर्स और नेवी मोदी जी की निजी संपत्ति नहीं है, सेना भारत की है। अगर मोदी जी कहते हैं यूपीए के समय में सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो गेम में की गई तो ये देश की सेना का अपमान है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत