न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में भारी मात्रा में शराब, सोना-चांदी और नकदी बरामद

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि संहिता लागू होने के बाद भारी संख्या में इसका उल्लंघन किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Mar 2019 4:05:51

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में भारी मात्रा में शराब, सोना-चांदी और नकदी बरामद

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी हैं। इस साल का चुनाव 7 चरणों में संपन्न किया जाएगा। तारीखों की घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाती है ताकि बिना किसी भेदभाव के चुनाव को संपन्न कराया जा सकें और इसकी देखरेख चुनाव आयोग के द्वारा की जाती हैं। इसी संबंध में कर्नाटक से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि संहिता लागू होने के बाद भारी संख्या में इसका उल्लंघन किया जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। उन्होंने कहा आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 54 लाख रुपये की ज़ब्ती की गई है। इसके अलावा 8.53 करोड़ रुपये की शराब, 650 ग्राम सोना तथा 40 किलोग्राम चांदी भी ज़ब्त की गई है। 1,818 एक्साइज़ केस दर्ज किए गए हैं...

बता दे, एक दिन पहले दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस द्वारा दो वैनों से 1.60 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की गई।

नोएडा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों वैन सीएमएस कंपनी की हैं। इनमें से एक कैश वैन से 1.37 करोड़ रुपये मिले। एक नियमित जांच के दौरान दोपहर करीब 12:45 बजे नोएडा फेस तीन थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेहलोलपुर गांव के नजदीक यह कार्रवाई हुई। गौतम बुद्ध नगर एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि विजय कुमार और राहुल के रूप में पहचान किए गए दो लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। ऐसा स्रोतों और नकदी के प्रस्तावित गंतव्य के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने के बाद किया गया। सेक्टर 24 थाना टीम ने जांच के दौरान सीएमएस कंपनी के दूसरे वैन को रोका और उसमें से 31 लाख रुपये नकद बरामद हुआ। चालक सहित इसमें सवार तीन लोग नकदी का कोई प्रमाणिक दस्तावेज मुहैया नहीं करा पाए।

आपको बता दें कि बीते रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश में आचार संहिता लागू करने की भी घोषणा की थी। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरण में आयोजित किए जाएंगे। इसमें पहला चरण 11 अप्रैल को होना है। इसके साथ 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग के बाद 23 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत