न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Poll विपक्षी दलों की एकता तोड़ने के लिए : वीरप्पा मोइली

केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी का पूर्वानुमान जताने वाले एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा इनका मकसद स्टॉक बाजार में निवेशकों की धारणा को बढ़ाने और विपक्षी दलों की एकता में ‘फूट’ डालना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 May 2019 5:02:23

Exit Poll विपक्षी दलों की एकता तोड़ने के लिए : वीरप्पा मोइली

केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी का पूर्वानुमान जताने वाले एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा इनका मकसद स्टॉक बाजार में निवेशकों की धारणा को बढ़ाने और विपक्षी दलों की एकता में ‘फूट’ डालना है। उन्होंने कहा ‘इसे (मोदी सरकार की वापसी का दावा करने वाला एक्जिट पोल) निश्चित ही कुछ दूसरे मकसद से किया गया है। पहले स्थान पर स्टॉक मार्केट का प्रोजेक्ट है। लोगों को 4।5 लाख करोड़ से पांच लाख करोड़ रूपये तक का फायदा हुआ है।’उनका इशारा सोमवार को बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में आई 1422 अंकों की उछाल की ओर था जिससें निवेशकों का धन 5।33 लाख करोड़ रूपये बढ़ गया। ऐसी उछाल तब देखने को मिली जब एक्जिट पोलों में भाजपा नीत राजग सरकार की वापसी का दावा किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह शिद्दत से महसूस करते हैं कि एक्जिट पोल जमीनी हकीकत को बयां नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि एक्जिट पोल करने वाली कुछ एजेंसियां यह कह कर ‘जिम्मेदारी से भाग’ रही हैं कि ‘इसमें पूरी तरह से गड़बड़ियां’ हैं।

मोइली ने कहा, ‘और दूसरा (एक्जिट पोलों का ऐेसा होना) यह है कि विपक्षी एकता को तोड़ा जाए। इसमें वे सफल नहीं होंगे। कल (मतगणना के दिन) इस बात पर अचरज नहीं होना चाहिये अगर विपक्षी एकता बहुमत हासिल कर ले।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘कई तरह के’ गैर-भाजपा, गैर-राजग दल की एकता का प्रयास कारगर होगा तो उन्होंने ने कहा, ‘कई बार यह इसलिए काम करता है क्योंकि साझा दुश्मन मोदी और भाजपा है। चूंकि चुनाव के समय ये सभी दल भाजपा की ज्यादती से परेशान हैं। इसलिए, मैं नहीं समझता कि वे भाजपा के साथ जायेंगे।’ सरकार बनने पर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनने के "विवादास्पद" मुद्दे पर, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि विपक्ष से प्रधानमंत्री चुनने में बहुत कठिनाई है। मोइली से जब पूछा गया था कि क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री के पद पर जोर नहीं देगी तो उन्होंने कहा, ‘‘हम कल ही कोई प्रतिक्रिया देंगे’’।

veerappa moily,exit polls,stock market,opposition unity,exit polls news,bjp,congress,nda,narendra modi,lok sabha election 2019,news,news in hindi

लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले राहुल का कार्यकर्ताओं को संदेश कहा - अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण, सतर्क और चौकन्ना रहें, डरे नहीं

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग (NDA) को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे अफवाहों एवं एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, ‘आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।' उन्होंने कहा था, ‘ हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत