न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरे परिवार से भी कई लोग प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन PM मोदी ने जो देश को सम्मान दिलाया है कोई और नहीं दिला सकता : वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कहा है कि उनके परिवार से भी कई लोग प्रधानमंत्री हुए हैं लेकिन जो सम्मान पीएम मोदी ने देश को दिलाया है वो बहुत लंबे समय तक किसी ने देश को नहीं दिलाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 9:49:00

मेरे परिवार से भी कई लोग प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन PM मोदी ने जो देश को सम्मान दिलाया है कोई और नहीं दिला सकता : वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कहा है कि उनके परिवार से भी कई लोग प्रधानमंत्री हुए हैं लेकिन जो सम्मान पीएम मोदी ने देश को दिलाया है वो बहुत लंबे समय तक किसी ने देश को नहीं दिलाया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि वो आदमी केवल देश के लिए जी रहा है और मरेगा देश के लिए। उसको केवल देश की चिंता है। वरुण गांधी ने यह बात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान कही। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वरुण गांधी ने कहा देश को एक लंबे आरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काफी काम किया है, लेकिन हमारे लिए सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। विपक्षी पार्टियों के द्वारा राजनीति के स्तर को गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा मैं मोदी के लिए देश के सिपाही की तरह उनका झंडा लेकर खड़ा हूं। जो काम उन्होंने पांच साल में किया है, वह अगले पायदान पर जाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाए। देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाकर छोड़े।

गौरलब है वरुण गांधी को बीजेपी ने पीलीभीत से इस बार लोकसभा का टिकट दिया है और जिस पर अभी तक उनकी मां और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सांसद रही हैं। वरुण गांधी पिछले बार सुल्तानपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इस बार इस सीट से बीजेपी ने मेनका गांधी को उतारा है। सीटों की यह अदला-बदली बीजेपी की रणनीति मानी जा रही है। दरहसल, वरुण गांधी का रुख राहुल और प्रियंका को लेकर हमेशा से ही नरम रहा है। बीच में वरुण गांधी की पार्टी से नाराजगी की भी खबरें आई थीं। लेकिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मतभेदों को लेकर मेनका गांधी के तेवर सख्त ही रहे हैं। सुल्तानपुर लोकसभा सीट अमेठी और रायबरेली के पास ही आती है और कांग्रेस की ओर से पूर्वांचल की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी वाड्रा को दी गई है। मेनका भी गांधी परिवार से आती हैं माना जा रहा है कि मेनका की मौजूदगी से प्रियंका का असर कम किया जा सकता है। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि सुल्तानपुर में वरुण गांधी की स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए मेनका गांधी ने खुद यह सीट बदलवाई है। पीलीभीत से वरुण गांधी इस सीट से पहले भी सांसद रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी