न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का वाराणसी के लोगों के लिए संदेश - काशी मेरे लिए महज दो शब्द नहीं, ये मेरे लिए प्रेरणा है

पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम मंगलवार को अपना संदेश भेजा है जिसमें कहा गया कि 'मेरे लिए नहीं, लेकिन काशी के लिए मतदान को लेकर नया रिकॉर्ड बनाना चाहिए।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 2:50:30

PM मोदी का वाराणसी के लोगों के लिए संदेश - काशी मेरे लिए महज दो शब्द नहीं, ये मेरे लिए प्रेरणा है

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान होना है। आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस बीच पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम मंगलवार को अपना संदेश भेजा है जिसमें कहा गया कि 'मेरे लिए नहीं, लेकिन काशी के लिए मतदान को लेकर नया रिकॉर्ड बनाना चाहिए।'

अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'काशी मेरे लिए महज दो शब्द नहीं है। ये मेरे लिए प्रेरणा है। मेरे रोम-रोम में बसी अध्यात्म, धर्म और संस्कृति की अविरत प्रेरणा है। यह मेरा सौभाग्य है कि आपने मुझे एक सेवक के रूप में काशी की पवित्र भूमि में सेवा करने का अवसर दिया। जिस काशी पर बाबा विश्वनाथ मोहित हों उसे किसी की क्या आवश्यकता है, पर मेरा जीवन काशी और काशीवासियों के कुछ काम आ सका इसका मुझे संतोष है। काशी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व में मेरा एक ईंट भी जोड़ना बहुत बड़ा सौभाग्य होता है। काशी के लोगों ने मुझे ये मौका देकर मेरा जीवन धन्य कर दिया है। आज मुझे इस बात का गर्व है कि काशी पिछले पांच वर्षों में जन भागीदारी के साथ विकास की जिस राह पर चल पड़ा है, वह देश के लिए मिसाल है। आज काशी विकास के नए पथ पर अग्रसर है। बाबा विश्वनाथ की धरती से वर्ष 2019 में आप भी लोकतंत्र के इस उत्सव में जरूर शरीक हों। आप वोट देने अवश्य जाएं। अपने आस-पड़ोस और साथियों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें। सारा देश उस दिन काशी की तरफ देख रहा होगा।'

पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'कहते हैं इस तपोभूमि में जो भी एक बार आया वह यहीं का होकर रह गया। बीते पांच वर्षों में मैंने भी प्रतिपल इसका अनुभव किया है। साथियों मैं अनुभव कर रहा हूं कि मेरे राजनीतिक और आध्यात्मिक जीवन को दिशा देने और मुझे गढ़ने में काशी का बहुत बड़ा योगदान है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत