न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी का दावा संपर्क में 40 विधायक, TMC ने किया खारिज, कहा- आपके साथ तो हमारा पार्षद भी नहीं..

पीएम मोदी के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रॉयन ने कहा कि एक्सपायरी बाबू पीएम इतना समझ लें कि उनके साथ टीएमसी (TMC) का एक पार्षद तक नहीं जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Apr 2019 6:16:11

पीएम मोदी का दावा संपर्क में 40 विधायक, TMC ने किया खारिज, कहा- आपके साथ तो हमारा पार्षद भी नहीं..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और देख लेना 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो सारे विधायक पार्टी छोड़ देंगे। पीएम मोदी के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रॉयन ने कहा कि एक्सपायरी बाबू पीएम इतना समझ लें कि उनके साथ टीएमसी (TMC) का एक पार्षद तक नहीं जाएगा। उन्होंने इस बाबत एक ट्वीट भी किया। डेरेक ओ ब्रॉयन ने लिखा कि एक्सपायरी बाबू पीएम यह बात साफ तौर पर समझ लें कि उनके साथ कोई नहीं जाएगा। यहां तक कि एक पार्षद भी नहीं। क्या और चुनाव प्रचार कर रहे हैं या विधायकों की खरीद-फरोख्त! आपकी एक्सपायरी डेट अब करीब है। आज हम आपके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं। साथ ही आप पर विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश का आरोप भी लगा रहे हैं।

बता दे, पीएम मोदी ने कहा, 'पहले सिर्फ मोदी को गालियां दी जाती थी, अब ईवीएम को भी दी जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। विपक्ष का प्रचार अभियान मोदी को गालियां देने पर केन्द्रित है। अगर आप इन्हें निकाल देंगे तो कुछ नहीं बचेगा।' पीएम मोदी ने इससे पहले झारखंड को कोडरमा में रैली को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने घोषणा की है अब वो मुझे बंगाल की मिट्टी-पत्थरों से बना रसगुल्ला खिलाना चाहती हैं। वाह क्या सौभाग्य है मेरा। बंगाल की मिट्टी का रसगुल्ला मतलब, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की चरण रज। महापुरुषों के पैरों की धूल, वो माटी जिन पर उनके पैर पड़े, वो माटी जिन्होंने देश को बनाने वाले ऐसे महान व्यक्तित्वों को बनाया, मुझे अब उस माटी का प्रसाद मिलेगा तो मेरा जीवन धन्य हो जाएगा।

मोदी जीत गया की अफवाह फैला रहा विपक्ष, भरोसा मत करना, वोट जरूर दें : पीएम

झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष लोगों को झांसे में फंसाने की कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा विपक्ष लोगों से कह रहा है कि मोदी तो जीत ही गया, अब वोट करने क्यों जाना। मोदी ने लोगों से अपील की कि वे झांसे में न आएं और वोट देने जरूर जाएं। पीएम ने कहा, 'चौथे चरण के बाद वे चारों खाने चित्त होने जा रहे हैं। इसलिए अब वे कानों में जा-जाकर अफवाह फैला रहे हैं कि अरे भाई मोदी अब तो जीत गया है। अब तो मोदी की सरकार बन रही है। इतनी गर्मी में वोट देने क्यों जाते हो। अब वोट देने की क्या जरूरत है, अब तो वह जीत गया है। इनकी बातों में मत आइए, वोट डालना आपका अधिकार है। झूठ बोलने में उन लोगों ने पीएचडी किया हुआ है। हमें जीतना तो है लेकिन आन-बान-शान से जीतना है।' उन्होंने यही बात वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भी लोगों से कही थी।

महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा विपक्ष किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहता। मिशन महामिलावट यानी केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार जो कमजोर रहे और इस सरकार के लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। झारखंड में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोडरमा से रांची तक की रेल लाइन की मंजूरी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने करीब 20 साल पहले दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आने के बाद योजना ठप पड़ गई। उन्होंने कहा, 'अब कोडरमा-हजारीबाग-बरकाना-सिद्धवार सेक्शन तैयार है और एक डेढ़ साल में रांची तक पूरी लाइन तैयार करने की तरफ हम बढ़ रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह