न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी का दावा, कहा- मोदी को हराएंगे, TMC केंद्र में नयी सरकार के गठन का नेतृत्व करेगी

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केंद्र में नयी सरकार के गठन का नेतृत्व करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 4:40:06

ममता बनर्जी का दावा, कहा- मोदी को हराएंगे, TMC केंद्र में नयी सरकार के गठन का नेतृत्व करेगी

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को "झूठा" करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलीपुरद्वार जिले के बारोबिशा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक के नाम पर देश के वैध नागरिकों को विदेशी बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केंद्र में नयी सरकार के गठन का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठे हैं। वह पांच साल से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने 2014 में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।" उन्होंने कहा जो व्यक्ति अपनी पत्नी की देखभाल नहीं करता वह देश के नागरिकों की देखभाल कैसे करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी पर इशारों ही इशारों में हमला करते हुए बनर्जी ने कहा कि एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी की देखभाल नहीं करता वह देश के नागरिकों की देखभाल कैसे करेगा। उन्होंने कहा, "देश की जनता को बचाने के लिये भाजपा को हराना होगा। टीएमसी केंद्र में नयी सरकार के गठन का नेतृत्व करेगी।"

ममता बनर्जी ने कहा, "एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक इस देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की एक और चाल है।"

वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया - ममता बनर्जी

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी ने मोदी सरकार और सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। इससे पहले गुरुवार को कूच बिहार में एक रैली में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर दोबारा सत्ता में आए तो वह संविधान को ठुकरा देंगे और देश को लोकतांत्रिक की जगह एक ही व्यक्ति पर केंद्रित देश बना देंगे। उन्होंने कहा मोदी के तीन नारे हैं लूट, दंगे और लोगों की हत्या। वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया है। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने बांग्लादेश के साथ 2015 में छह दशकों तक चले बस्तियों के मुद्दे का समाधान निकाला। ममता ने कहा कि बीजेपी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के जरिये देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की कोशिश की है। ममता ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान के लिये मोदी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 2014 के दौरान किये गए वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत