न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय का बयान, कहा - ग्रीन लाइट मोबाइल फोन की थी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा करते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री राजनाथ को चिट्ठी लिखी लिखी थी जिसका जवाब आ चूका है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा के मामले में कोई चूक नहीं हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 4:15:27

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय का बयान, कहा - ग्रीन लाइट मोबाइल फोन की थी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा करते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री राजनाथ को चिट्ठी लिखी थी जिसका जवाब आ चूका है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा के मामले में कोई चूक नहीं हुई है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि गृह मंत्रालय को कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की सुरक्षा में कथित चूक के बारे में कोई पत्र नहीं मिला है। हालांकि जैसे ही गृह मंत्रालय का ध्यान उन रिपोर्ट्स की तरफ आकर्षित किया गया जिसमें कहा गया कि अमेठी में कल उनके ऊपर एक ग्रीन लाइट चमकाई गई है। एसपीजी के डायरेक्टर को तुरंत वास्तविक स्थिति को वैरिफाई करने के लिए कहा गया। इसके अलावा एसपीजी डायरेक्टर ने गृह मंत्रालय को सूचना दी है कि उन्होंने इस घटना की वीडियो क्लिपिंग को काफी बारीकी से देखा है। इसमें पता चला है कि क्लिपिंग में दिखाई गई ग्रीन लाइट कांग्रेस के ही एक फोटोग्राफर के मोबाइल फोन की थी। वो फोटोग्राफर बिना पहले से तैयारी किए हुए अमेठी में कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी के प्रेस के साथ संबोधन की वीडियोग्राफिंग कर रहा था।

एसपीजी डायरेक्टर ने इसके अलावा गृह मंत्रालय को ये भी बताया कि उसकी पोजिशनिंग के बारे में राहुल गांधी के निजी स्टाफ को बताया गया था। उन्होंने पक्के तौर पर कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में कोई खामी नहीं हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा करते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी। अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला और जयराम रमेश ने चिट्ठी में लिखा है कि राहुल गांधी पर अमेठी में ग्रीन लेजर लाइट मारी गई थी। कांग्रेस ने पत्र में स्नाइपर गन का जिक्र किया है और आशंका जताई है कि ग्रीन लाइट गन की ही हो सकती है। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है और उनकी जान को खतरा है।

बता दें कि सबूत के तौर पर कांग्रेस ने एक पेन ड्राइव में वीडियो भी चिठ्ठी के साथ भेजा है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का भी जिक्र किया है। कांग्रेस ने वीडियो जारी किया है जिसमें करीब 15 सेकेंड पर दिख रहा है कि उनके चेहरे पर लेजर लाइट मारी गई है। इस वीडियो की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में राहुल गांधी राफेल डील को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

उनकी मां और यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी रोड शो में शामिल नहीं हुईं। वह सीधा राहुल के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थी। आपको बता दें कि पूरा गांधी परिवार एसपीजी की सुरक्षा निगरानी में रहता है। दरहसल, राहुल गांधी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में करीब दो घंटे तक रोडशो किया था और उसके बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, जीजा राबर्ट वाड्रा के साथ उनके दोनों बच्चे रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा भी मौजूद रहे।

उनकी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) चेयरमैन सोनिया गांधी रोड शो में शामिल नहीं हुईं। वह सीधा राहुल के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थी। आपको बता दें कि पूरे गांधी परिवार एसपीपी की सुरक्षा निगरानी में रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित किया दो सप्ताह का सीजफायर, ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर बनी सहमति
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित किया दो सप्ताह का सीजफायर, ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर बनी सहमति
क्या ट्रंप की टीम ने ड्राफ्ट लिखा था पाकिस्तान पीएम के लिए? शहबाज शरीफ के ट्वीट ने बढ़ाई चर्चा
क्या ट्रंप की टीम ने ड्राफ्ट लिखा था पाकिस्तान पीएम के लिए? शहबाज शरीफ के ट्वीट ने बढ़ाई चर्चा
ईरान के साथ सीजफायर से नाराज इजरायल, फिर भी लिया हिस्सा – जानें क्या है असहमति की वजह
ईरान के साथ सीजफायर से नाराज इजरायल, फिर भी लिया हिस्सा – जानें क्या है असहमति की वजह
Gold Prices में जबरदस्त उछाल!, ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% उछला, निवेशकों में उत्साह
Gold Prices में जबरदस्त उछाल!, ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% उछला, निवेशकों में उत्साह
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर