न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर प्रियंका का हमला कहा - चौकीदार तो अमीरों के होते हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में दुमदुमा घाट को चुना।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 5:54:20

मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर प्रियंका का हमला कहा - चौकीदार तो अमीरों के होते हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में दुमदुमा घाट को चुना। यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में किसानों को काफी समस्या हुई है, आज देश में बेरोजगार घूम रहे हैं। किसानों की मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों को हजारों-करोड़ रुपये दे दिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि गरीब लोगों के चौकीदार नहीं होते। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि राहुल ठीक कहते हैं कि चौकीदार किसानों का नहीं अमीरों का होता है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी 140 किमी। की यात्रा में जगह-जगह इसी तरह रुकेंगी। और आम लोगों से संवाद करेंगी।

चौकीदार तो अमीरों के होते हैं

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, ‘’उनकी मर्जी वह (पीएम मोदी) अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा है कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं।’ उन्होंने कहा कि ये चुनवा देश के हित का चुनाव है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ। महेश शर्मा के बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ''पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के बाकी नेता कौनसे अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं?'' बता दें कि महेश शर्मा यूपी के सिकंदराबाद में कहा, ''पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं।''

तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंची- प्रियंका

बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के आधार को मजबूत करने में जुटी हैं। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी है। वह आज प्रयागराज से तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंची। प्रियंका गांधी के साथ हाल ही में बीजेपी छोड़कर काग्रेस में शामिल हुईं साबित्रि बाई फुले भी मौजूद थीं।

गांधी की इस यात्रा में छह संसदीय क्षेत्र- प्रयागराज, फूलपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी शामिल हैं। उनकी तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आम चुनाव होंगे और परिणामों की घोषणा 23 मई को की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल