न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश को अमीरों की चौकीदारी करने वाला नहीं, राहुल जैसे पीएम की जरूरत: तेजस्वी

तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां शुक्रवार को कहा कि हमें राहुल गांधी जैसी पीएम चाहिए जो गरीबों की बात करता हो, हमे अमीरों की चौकीदारी करने वाले प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 1:38:34

देश को अमीरों की चौकीदारी करने वाला नहीं, राहुल जैसे पीएम की जरूरत: तेजस्वी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को ‘चौकीदार’ बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां शुक्रवार को कहा कि हमें राहुल गांधी जैसी पीएम चाहिए जो गरीबों की बात करता हो, हमे अमीरों की चौकीदारी करने वाले प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है। हमे ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए, जो शोषितों और गरीबों की बात करे। तेजस्वी ने कहा कि अगर पीएम मोदी चौकीदार हैं तो बिहार की जनता थानेदार है और ये थानेदार आपको छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा 'वह झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं और मैन्युफैक्चरर, होलसेलर और रिटेलर भी खुद हैं। अगर मोदीजी चौकीदार हैं, तो बिहार की जनता ‘थानेदार’ है और ये थानेदार आपको छोड़ेगे नहीं। तेजस्वी ने 2014 के ‘हर-हर मोदी और घर-घर मोदी’ के नारे को याद कराते हुए कहा, 'हम लोग उस वक्त भी कहते थे कि ‘ये बड़बड़ मोदी और गड़बड़ मोदी’ हैं, और आज यह बात सही साबित हुई।' प्रधानमंत्री के साथ-साथं तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी शराबबंदी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘पलटू चाचा’ बताते हुए कहा, ‘पलटू चाचा के बारे में क्या बोला जाए। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे चाचा ने ठगा नहीं। बचपन में मूवी देखी थी ‘चाची 420’ और अब देख रहे हैं ‘चाचा 420’। शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कानून सिर्फ कागजों पर है, और शराब की आज ‘होम डिलिवरी’ हो रही है।

जस्वी यादव के भाषण के बाद मंच पर संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के समस्तीपुर में नरेंद्र मोदी पर वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही यह दावा किया कि उनकी सरकार बनते ही सभी वादे पूरे कर दिए जाएंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जिस तरीके से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार का अपमान कर रही है, उन्हें चोट पहुंचा रही है, उसे बिहार की जनता कभी भूलेगी नहीं। राहुल ने कहा कि 2019 में बिहार की जनता इसका जवाब देगी और बखूबी देगी। राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने 15 लाख का वादा किया था, लेकिन एक रुपये नहीं मिले। उन्होंने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया लेकिन आज देश में बेरोजगारी सबसे अधिक है। पर, आप विश्वास कीजिए, जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम अपने न्याय योजना से जादू कर देंगे। हर गरीब परिवार के खाते में हर महीने सीधे 6 हजार रुपये हम भेजेंगे। साल के 72 हजार रुपये आपके खाते में हम जरूर डाल देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत