न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया मिसिंग सांसद, कहा - अमेठी को लापता सांसद की बे़ड़ी से मुक्त करो

अमेठी में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मतदाताओं से अमेठी को गायब सांसद से मुक्त कराने का आह्नान किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 8:41:08

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया मिसिंग सांसद, कहा - अमेठी को लापता सांसद की बे़ड़ी से मुक्त करो

अमेठी में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मतदाताओं से अमेठी को गायब सांसद से मुक्त कराने का आह्नान किया। बता दें कि अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मैदान में हैं, जो लगातार चुनावी अभियान में जुटी हैं और राहुल गांधी पर हमले बोल रही हैं। बता दे, राहुल गांधी अमेठी सीट के साथ-साथ केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने गुरुवार को दक्षिणी राज्य से अपना नामांकन दाखिल किया। स्मृति ईरानी ने कहा, 'यह एक बड़ा संकेत है कि अमेठी में 15 साल से सत्ता पर काबिज रहने वाले एक शख्स ने अमेठी छोड़ दी है और अपना नामांकन दाखिल कर रहा है। अमेठी सीट कभी भी अपमान और विश्वासघात को नहीं भूलेगी।' मैं वायनाड को चेतावनी देना चाहती हूं। यदि आप एक सांसद के रूप में राहुल गांधी की क्षमताओं को देखना चाहते हैं, तो आईए और अमेठी को देखें। जो व्यक्ति पिछले 15 वर्षों से अमेठी को धोखा दे रहा है, वह आपको धोखा देने के लिए आपकी जगह पर आया है'।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि '2019 का चुनाव वह चुनाव है जो हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा। यह हमारे गांव का चुनाव है, भारत पर गर्व करने वाले भारतीयों का चुनाव है।' आगे उन्होंने कहा कि 'यह अमेठी की आजादी का चुनाव है। खुद को मुक्त करो। अमेठी को एक लापता सांसद की बे़ड़ी से मुक्त करो'। स्मृति ईरानी और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी चुनाव जीतने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं गए। उन्होंने कहा कि 'जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, तो अचानक अमेठी के सांसद (राहुल गांधी) को राम मंदिर की याद आई। मुझे पता चला कि राहुल जी ने किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, किसी ने (मजाक में) मुझसे कहा कि वह अमेठी छोड़ चुके हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी