न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, प्रियंका गांधी को लेकर भी कही यह बात

अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2019 12:40:18

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, प्रियंका गांधी को लेकर भी कही यह बात

अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग के लिए अमेठी आए हैं। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग को ट्वीट भी किया है। स्मृति ने लिखा कि उम्मीद है कुछ एक्शन लिया जाएगा। देश की जनता को राहुल गांधी की इस तरह की राजनीति के बारे में फैसला करना है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। स्मृति इरानी ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांपों खेलकर प्रियंका ने बता दिया कि वे किसे डसने वाली हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रियंका गांधी आप पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगा रही हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका ने सांपों से खेलकर दिखा दिया है कि वे किसे डसने वाली हैं।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि पांच साल पहले तक वह मेरा नाम नहीं जानती थीं, लेकिन अब वह मेरा नाम जानती हैं। उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) अब अपने पति का नाम कम और मेरा नाम ज्यादा बोल रही हैं।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए गंभीर आरोप लगाए। स्मृति ने कहा कि अमेठी में एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उसे अस्पताल में इलाज से वंचित कर दिया गया था, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत कार्ड था। यहां राहुल गांधी ट्रस्टी हैं। ये परिवार इतना घिनौना है कि एक निर्दोष को मौत के घाट उतारने को तैयार है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें राजनीति प्यारी है।

बता दें कि अमेठी से स्मृति ईरानी और राहुल गांधी आमने-सामने हैं। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, धौरहरा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी, फैजाबाद, गोंडा और बाराबंकी में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूनम सिन्हा समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत