न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता पर पीएम मोदी का हमला, बोले- पश्चिम बंगाल की स्थिति कश्मीर से भी बदतर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा और आगजनी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी चैनल को दी एक इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति कश्मीर से भी बदतर हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 3:02:16

ममता पर पीएम मोदी का हमला, बोले- पश्चिम बंगाल की स्थिति कश्मीर से भी बदतर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा और आगजनी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी चैनल को दी एक इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति कश्मीर से भी बदतर हो गई है। पीएम मोदी ने कहा, 'कश्मीर हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता है। कश्मीर में पंचायत के चुनाव हुए। एक भी पोलिंग बूथ पर हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। उसी समय पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए। सैकड़ों लोग मारे गए, जो जीतकर आए उनके घर जला दिए गए। जो जीतकर आए उन्हें झारखंड और पड़ोसी राज्यों में मुंह छिपाकर रहना पड़ा। उनका गुनाह था कि वे जीत कर आए। उस समय लोकतंत्र की बात करने वाले और खुद को न्यूट्रल कहने वाले चुप रहे। इससे उनको बल मिलता गया।'

पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी को बीजेपी, लेफ्ट या कांग्रेस का डर नहीं है, बल्कि उन्हें बंगाल की जनता से डर लग रहा है। उन्होंने कहा, 'चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की रैलियां रद्द की गईं, एक सूबे के मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को नहीं उतरने दिया गया। प्रधानमंत्री की सभा रद्द की गई, रात 9 बजे परमिशन मिली। अमित शाह की सभा रद्द कर दी गई। यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। उन्हें बीजेपी, लेफ्ट या कांग्रेस का भय नहीं है, उन्हें भय बंगाल की जनता का है। उन्हें भय है कि बंगाल की जनता अगर खड़ी हो गई तो उनका (ममता) भविष्य अधर में चला जाएगा।'

lok sabha election 2019,narendra modi,pm modi,mamata banerjee,west bengal,amit shah,news,news in hindi

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की घटनाओं पर खुद को तटस्थ कहने वालों की चुप्पी चिंता की बात है। उन्होंने कहा, 'देश में जो लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और जो न्यूट्रल हैं, उनका मौन चिंताजनक है। क्योंकि सिर्फ मोदी के प्रति नफरत के कारण बाकी सब चीजें माफ कर देने का जो तरीका बन गया है, इसने देश का बहुत नुकसान किया है।'

CRPF नहीं होती तो बचना मुश्किल था : अमित शाह

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपने रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। ममता सरकार पर हिंसा करने के आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। हमारे पास खबर थी कि यूनिवर्सिटी से कुछ लोग आएंगे और पथराव करेंगे। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। अमित शाह ने कहा है कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं भी हिंसा नहीं हुई। इसका मतलब साफ है कि हिंसा का कारण सिर्फ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस है। शाह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी थी। अमित शाह ने कहा अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। दीदी से अपील करता हूं कि अगर कुछ छिपाना नहीं है, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह