न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना का चंद्रबाबू नायडू पर तंज- बेवजह खुद को थका रहे, उम्मीद है कि उनका उत्साह 23 मई तक बना रहेगा

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसी कवायद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 2:41:07

शिवसेना का चंद्रबाबू नायडू पर तंज- बेवजह खुद को थका रहे, उम्मीद है कि उनका उत्साह 23 मई तक बना रहेगा

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसी कवायद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले भाजपा विरोधी मोर्चा तैयार करने की आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कोशिशों पर शिवसेना ने तंज कसते हुए ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि चंद्रबाबू बिना किसी कारण के खुद को थका रहे हैं। उम्मीद है कि उनका उत्साह 23 मई तक बना रहेगा। चंद्रबाबू ने पिछले दो दिन (शनिवार और रविवार) को दिल्ली और लखनऊ में गैर एनडीए दलों के कई नेताओं के मुलाकात की थी। आज वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने बंगाल जाएंगे। बता दे, नायडू ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने लखनऊ जाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती से बातचीत की। लखनऊ से वापस लौटने के बाद उन्होंने राहुल गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से दोबारा मुलाकात की।

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने लिखा, 'विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के कम से कम पांच दावेदार हैं। इसलिए उनका मोहभंग होने की संभावना ज्यादा हैं। कौन सरकार बनाएगा? यह जवाब पहले ही दिया जा चुका है। अमित शाह ने पांचवें चरण के दौरान ही कह दिया था कि भाजपा 300+ सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। ऐसे में चंद्रबाबू बिना किसी कारण के खुद को थका रहे हैं। उम्मीद है कि उनका उत्साह 23 मई तक बना रहेगा।'

राहुल-सोनिया से मिलने दिल्ली नहीं जाएंगी माया

चंद्रबाबू ने दो बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा नेता शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद वे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिले थे। इसके बाद खबर आई कि मायावती सोमवार दिल्ली में राहुल और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। लेकिन बसपा ने साफ किया है कि आज मायावती का ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है।

विरोधी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं नायडू

चंद्रबाबू कुछ महीने पहले तक एनडीए का ही हिस्सा थे। लेकिन आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज होकर उन्होंने वह खेमा छोड़ दिया। अब वे भाजपा के खिलाफ सभी विरोधी पार्टियों को एक पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी से भी संपर्क किया। चंद्रबाबू ने शनिवार को राहुल गांधी से कहा था कि हमें चुनाव नतीजों के लिए रणनीतिक तौर पर तैयार रहना चाहिए। अगर भाजपा बहुमत से दूर रहती है, तो हमें सरकार बनाने के लिए मजबूत दावा पेश करने की तैयारी कर लेना चाहिए।

ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट रहने को कहा

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट रहने की अपील की है। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने ट्वीट किया था, 'मैं एक्जिट पोल के कयासों पर भरोसा नहीं करती। यह रणनीति अटकलबाजी के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने या उनमें हेरफेर करने के लिए प्रयुक्त होती है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट, मजबूत और साहसी रहने की अपील करती हूं।' बंगाल भाजपा ने बनर्जी के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उनसे सपनों की दुनिया से बाहर निकलने को कहा। पार्टी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिनती के रह गए हैं।

कौन सा सर्वे किसको दे रहा है कितनी सीटें

न्यूज 24 चाणक्य: बीजेपी 276, यूपीए- 46, अन्य- 220

टाइम्स नाऊ-वीएमआर: एनडीए- 306, यूपीए- 142, अन्य- 94

एबीपी-नीलसन- एनडीए 267, यूपीए- 127, अन्य- 148

न्यूज X-नेता- एनडीए- 242, यूपीए- 165, अन्य- 136

रिपब्लिक+सी वोटर: एनडीए- 287, यूपीए- 128, अन्य- 127

रिपब्लिक+जन की बात: एनडीए- 305, यूपीए- 124, अन्य- 113

न्यूज नेशन: एनडीए- 282-290, यूपीए- 118-126, अन्य 130-138

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल