न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी (BJP) के बागी नेता और अक्सर पीएम मोदी पर हमलावर रहने वालें शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 4:18:29

28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी (BJP) के बागी नेता और अक्सर पीएम मोदी पर हमलावर रहने वालें शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में बीजेपी की तरफ से नजरअंदाज होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha News) के कांग्रेस (Congress) की तरफ से अपने पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब सीट से मैदान में उतार है।

सोशल मीडिया पर लगातार पीएम मोदी के विरोध में और कांग्रेस के पक्ष में लिखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और उन्हें 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर राहुल गांधी की न्यूजनतम आय योजना (MIGA) की तारीफ करते हुए कहा कि यह 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है। उन्होंने आगे लिखा, इस योजना ने हमारे कुछ अहम लोगों को परेशान कर दिया है और उन्होंने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोषणा को छल कपट करार दे दिया।'

PM मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज


हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) के महागठबंधन को 'महामिलावट' कहने पर तंज कसते हुए शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने ट्वीट कर कहा, "सरजी, आपके अनुसार 20 से ज्यादा पार्टियां 'महामिलावट' हैं, लेकिन आपको 40 से ज्यादा दल सपोर्ट कर रहे हैं। आप इसे क्या कहेंगे? 'महागिरावट'। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने आगे लिखा, यही समय है जब आप अपने सभी या कुछ वादों को पूरा कर वादों और प्रदर्शन के बीच की खाई पाटें।" पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए सिन्हा ने लिखा, '100 स्मार्ट शहरों का क्या हुआ? क्या किसी एक का नाम बता सकते हैं?। अगर ताली कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान की है'। आपको बता दे पिछले हफ्ते भी शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे कम से कम एक प्रेस कांफ्रेंस कर सवालों का सामना करने की अपील की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, सर, चुनाव की तिथि घोषित हो गई है, अब तो कम से कम एक ऐसी स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर दीजिए, जिसका सेशन बनावटी न हो। साथ ही यह प्रेस कांफ्रेंस राग दरबारी और सरकारी मानसिकता वाला मीडिया न करे। नहीं तो आप लोकतांत्रिक दुनिया के इतिहास में एक ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में नीचे गिर जाएंगे, जिनके कार्यकाल में एक भी प्रश्नोत्तर सत्र नहीं हुआ।

बिहार में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होने वाला है। पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को और सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी। इस दिन यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में सत्ता किसे मिलती है।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल