न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही यह बात...

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी तारीफ की। कहा कि राहुल गांधी ने पिछले वर्ष पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व को प्रदर्शित किया वो...प्रशंसनीय, सराहनीय औरअनुकरणीय है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 8:26:29

राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही यह बात...

सोमवार को पीरमुहानी में जनसभा संबोधित करते हुए बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा ये चुनाव किसी राजनैतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और सांप्रदायिक ताकतों के बीच है। आज देश में एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के गांधी मूर्ति चौराहा, पुनाईचक पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। शत्रुघ्न ने कहा कि 'वन मैन शो टू मैन आर्मी' के तानाशाही शासन के विरुद्ध देश व प्रदेश में जो बदलाव का बहार दिख रहा है तो मैं कह सकता हूं कि 'परिवर्तन' आना तय है। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी तारीफ की। कहा कि राहुल गांधी ने पिछले वर्ष पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व को प्रदर्शित किया वो...प्रशंसनीय, सराहनीय औरअनुकरणीय है।

lok sabha election 2019,shatrughan sinha,rahul gandhi,congress,leadership,patna,patna sahib,news,news in hindi

पटना साहिब : लगातार 2 बार आसानी से जीते शत्रुघ्न सिन्हा के लिए इस बार है कड़ी चुनौती

2009 और 2014 के चुनावों में पटना की पटना साहिब सीट से जीते फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए 2019 की राह थोड़ी कठिन नजर आ रही है। कभी भाजपा के लिए सीट निकालने वाले शत्रुघ्न सिन्हा इस बार कांग्रेस का हाथ थामकर मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है। राज्य की यह इकलौती सीट है जहां दोनों प्रमुख दलों ने कायस्थ उम्मीदवार को टिकट दिया है।

पटना साहिब लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण के आधार पर कायस्थों का दबदबा है। यहां कायस्थों के बाद यादव और राजपूत वोटरों का बोलबाला है। पिछले दो लोकसभा चुनावों से पटना साहिब सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नंबर दो रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन के तहत ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है। दिलचस्प बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) दोनों कायस्थ बिरादरी से आते हैं। शत्रुघ्न (Shatrughan Sinha) दो बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं और इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। रविशंकर प्रसाद पहली बार इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसलिए उनके लिए यहां चुनौतियां ज्यादा होंगी। कांग्रेस के टिकट से चुनाव मैदान में आने से शत्रुघ्न को महागठबंधन के तहत यादव, मुस्लिम, दलित मतों का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा कायस्थ के वोटों में भी शत्रुघ्न सेंधमारी कर सकते हैं।

क्या है दोनों के दावें और वादें

रविशंकर के दावे :
मंत्री रहते अलावलपुर, करनौती जैसे पटना जिले के ही 31 गांवों को डिजिटल विलेज में तब्दील किया है। गांव वाले मुझे डिजिटल भैया कहते हैं। कानून मंत्री रहते तीन तलाक से जुड़े बिल को ही पारित नहीं कराया 1400 पुराने कानूनों को निरस्त भी कराया।

वादे : घर-घर पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति, बड़े नालों को अंडरग्राउंड करना। मेट्रो के काम को गति देना।

शत्रुघ्न सिन्हा के दावे : हमने एम्स दिया, गायघाट में अंतर्देशीय जल परिवहन, हीमोफीलिया अस्पताल आदि दिया। सांसद निधि का पाई-पाई ही खर्च नहीं किया- हेमामालिनी और रेखा जी से भी फंड मांग कर यहां काम करवाया। लड़ाई सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की है।

वादे : पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाना। पटना क्लास वन सिटी बनाना।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत