न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी आज भी अच्छे दोस्त हैं, नीतियों का विरोध करता हूँ, किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं : शत्रुघ्न सिन्हा

महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनिधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी उनके अच्छे दोस्त हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Mar 2019 11:12:01

PM मोदी आज भी अच्छे दोस्त हैं, नीतियों का विरोध करता हूँ, किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं : शत्रुघ्न सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने इस बार इस सीट से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। हालाकि चर्चा यह भी है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। अगर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) इस सीट से कांग्रेस (Congress) या आरजेडी (RJD) के टिकट पर चुनावी ताल ठोक देते हैं तो यहां मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) दोनों कायस्थ बिरादरी से आते हैं। शत्रुघ्न (Shatrughan Sinha) दो बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं और इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। रविशंकर प्रसाद पहली बार इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसलिए उनके लिए यहां चुनौतियां ज्यादा होंगी। वही इसी बीच शनिवार शाम को महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनिधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी उनके अच्छे दोस्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी पत्नी भी थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका विरोध नीतियों से है और वह किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं रखते और न ही वह किसी के प्रति मन में द्वेष पालते है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा राष्ट्रहित उनके लिए प्रमुख है और वह सच बोलने से घबराने वाले इंसान नहीं हैं।

अभिनेता से नेता बने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह अपने मन में द्वेष नहीं पालते हैं और उनका विरोध नीतियों से है। वह किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं समाज के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित उनके लिए प्रमुख है और वह सच बोलने से घबराने वाले इंसान नहीं हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट न मिलने की ये रही वजहें

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखे हमले किए, सरकार की नीतियों की आलोचना की और उसे कठघरे में खड़ा किया

- भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी के साथ आना भारी पड़ा, बिहार भाजपा के नेताओं के निशाने पर रहे

- कोलकाता में ममता बनर्जी और दिल्ली में आप की रैली में शामिल हुए

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड