न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जिन्ना' वाले बयान पर चौतरफा घिरे शत्रुघ्न सिन्हा, देनी पड़ी सफाई, कहा - जुबान फिसल गई थी

देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का भी योगदान बताकर चौतरफा विवादों में घिरे बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने मामले में सफाई दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 3:59:12

'जिन्ना' वाले बयान पर चौतरफा घिरे शत्रुघ्न सिन्हा, देनी पड़ी सफाई, कहा - जुबान फिसल गई थी

देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का भी योगदान बताकर चौतरफा विवादों में घिरे बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने मामले में सफाई दी है। सिन्हा ने जिन्ना का नाम लेने को जुबान का फिसलना करार दिया है। बयान पर मचे सियासी हंगामे के बाद सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था मौलाना आजाद, लेकिन मेरे मुंह से मो। अली जिन्ना निकल गया। मैं अचंभित हूं। इसमें किसी तरह की गलती नहीं, जिसके लिए अफसोस किया जाए या माफी मांगी जाए। मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह मुद्दों को भटकाना नहीं जानता हूं। जब पीएम ने कहा कि 600 करोड़ लोगों को रोजगार दिया, तो उनके जुबान फिसलने पर कोई सवाल क्यों नहीं पूछा जाता है।' कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह दिया था कि भारत की आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आजादी और विकास में मोहम्मद अली जिन्ना का भी योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल से लेकर नेहरू तक, महात्मा गांधी से लेकर जिन्ना तक, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक, भारत की आजादी और विकास में सभी का योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया।

इस बारे में जब कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा के जो भी विचार हैं, उन्हें एक्सप्लेन करना चाहिए। लेकिन कुछ दिनों पहले तक वह बीजेपी का हिस्सा थे। इसलिए बीजेपी को बताना चाहिए कि वह इतने समय तक बीजेपी में क्यों थे। मुझे कांग्रेस के हर सदस्य के बयान पर सफाई नहीं देनी है। मैं सिर्फ पार्टी की अधिकारिक स्थिति पर बात कर सकता हूं।'

शत्रुघ्न के इस बयान पर सियासी घमासान मच गया। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'जब शत्रुघ्न बीजेपी में थे तो राष्ट्रप्रेम की बात करते थे, कांग्रेस में जाते ही जिन्ना की तारीफ करने लगे।' बीजेपी के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग जिन्ना पर गर्व कर रहे हैं वो देश का क्या हाल करेंगे, यह भी विचार करने वाली बात है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि बीजेपी को बताना चहिए कि वह अब तक बीजेपी में क्यों थे? इससे पहले कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'जब मैं पहली और आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में आ गया हूं तो कभी मुड़कर जाने के लिए नहीं आया। मैं कह सकता हूं कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।' बता दें कि मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान के साथ सीजफायर से नाराज इजरायल, फिर भी लिया हिस्सा – जानें क्या है असहमति की वजह
ईरान के साथ सीजफायर से नाराज इजरायल, फिर भी लिया हिस्सा – जानें क्या है असहमति की वजह
Gold Prices में जबरदस्त उछाल!, ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% उछला, निवेशकों में उत्साह
Gold Prices में जबरदस्त उछाल!, ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% उछला, निवेशकों में उत्साह
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर