न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Election 2019 : मोदी लहर में भी हारे बीजेपी के ये 4 बड़े नेता, नतीजे कर देंगे हैरान

मोदी लहर के बावजूद भी बीजेपी के 4 बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 May 2019 1:22:26

Election 2019 : मोदी लहर में भी हारे बीजेपी के ये 4 बड़े नेता, नतीजे कर देंगे हैरान

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है। वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है। अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था। अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मोदी लहर के बावजूद भी बीजेपी के 4 बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

lok sabha election result 2019,narendra modi,pm narendra modi,narendra modi wave,sambit patra,jaya pradha,manoj sinha,dinesh lal yadav,news,news in hindi

जया प्रदा

रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हरा दिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सपा प्रत्याशी आजम खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी जया प्रदा को एक लाख 9 हजार 997 वोटों से हरा दिया। 2019 के आम चुनावों से पहले ही जयाप्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में थीं लेकिन सपा से अलग होने के बाद वह अमर सिंह की बनाई पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच में शामिल हो गईं लेकिन इस पार्टी से उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। इसके बाद जयाप्रदा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) में भी रहीं। जया प्रदा को 4,49,180 वोट मिले जबकि आजम खान को 5,59,177 वोट मिले।

lok sabha election result 2019,narendra modi,pm narendra modi,narendra modi wave,sambit patra,jaya pradha,manoj sinha,dinesh lal yadav,news,news in hindi

दिनेश लाल यादव निरहुआ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने यूपी की आजमगढ़ सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन यहां उनका जादू नहीं चल सका। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें 2 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया। निरहुआ ने 7 मार्च 2019 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की थी। बीजेपी में शामिल होने के अगले महीने ही पार्टी ने उन्हें आजगमढ़ लोकसभा सीट से कैंडिडेट चुना। उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से था। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 3,61,704 वोट मिले जबकिअखिलेश यादव को 6,21,578 वोट मिले।

lok sabha election result 2019,narendra modi,pm narendra modi,narendra modi wave,sambit patra,jaya pradha,manoj sinha,dinesh lal yadav,news,news in hindi

मनोज सिन्हा

यूपी के गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा, बसपा के अफजाल अंसारी से 1.19 लाख वोटों से चुनाव हार गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सिन्हा एक लाख 19 हजार 392 वोटों से अफजाल अंसारी से चुनाव हार गए। सिन्हा को 4,46,690 वोट मिले जबकि बसपा के अफजाल अंसारी को 5,66,082 वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सिन्हा 32 हजार वोटों से चुनाव जीते थे।

lok sabha election result 2019,narendra modi,pm narendra modi,narendra modi wave,sambit patra,jaya pradha,manoj sinha,dinesh lal yadav,news,news in hindi

संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। जब कल नतीजे घोषित हुए तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकसभा सीट पुरी से हार गए हैं। वहां उनका मुकाबला कांग्रेस के सत्य प्रकाश और बीजू जनता दल के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा से था। संबित पात्रा ने पुरी में जमकर चुनाव प्रचार किया था और उनकी गरीब लोगों के घर पर खाना खाने की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे। पात्रा ने चुनाव प्रचार के दौरान धोती-कुर्ता पहना था और माथे पर चंदन लगाकर वोट मांगते दिखाई दिए थे। हालांकि उनकी यह कोशिश नाकाम रही और वह चुनाव हार गए। पिनाकी मिश्रा ने 11,714 वोटों से हराया। संबित पात्रा को कुल 46.4 (5,26,607 वोट) फीसदी वोट मिले हैं वहीं पिनाकी को 47.4 (5,38,321 वोट) फीसदी वोट मिले हैं। पुरी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सत्य प्रकाश नायक को मात्र 3.9 (44,734 वोट) फीसदी वोट मिले।

lok sabha election result 2019,narendra modi,pm narendra modi,narendra modi wave,sambit patra,jaya pradha,manoj sinha,dinesh lal yadav,news,news in hindi

30 मई को दोबारा शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, समारोह से पहले वाराणसी में करेंगे रोड शो

खबरे आ रही है कि 30 मई को नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4-5 बजे के बीच होगा वह शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले मां से मिलने वह गांधीनगर जाएंगे। वहीं 28 मई को वाराणसी में रोड शो करके वहां की जनता को जीत के लिए धन्यवाद देंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए किसी विदेशी नेताओं को न्योता भेजा गया है या नहीं इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। साल 2014 के शपथ ग्रहण में पाकिस्तान समेत सभी सार्क नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था। इस समारोह में सभी सार्क नेताओं ने हिस्सा लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह