न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योतिरादित्य की हार के साथ थमा सिंधिया राजघराने का राजनीति सफर !

ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार ने इस बात की भी तस्दीक कर दी कि अब वह इस बार संसद के पटल पर गुना का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 11:55:04

ज्योतिरादित्य की हार के साथ थमा सिंधिया राजघराने का राजनीति सफर !

निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां 300 सीटों पर आगे चल रही थी वहीं, कांग्रेस 51 सीटों पर आगे है, आयोग ने सभी 542 सीटों के रुझान जारी किये हैं. अगर मौजूदा रुझान अंतिम परिणामों में परिवर्तित हुए तो भाजपा 2014 के अपने प्रदर्शन में सुधार कर ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है. 2014 में भाजपा ने लोकसभा की 543 सीटों में से 282 सीटें जीती थीं. भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 2014 की 336 सीटों के मुकाबले 343 सीटों पर काबिज होता दिख रहा है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार गुना पर भी कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण पाल सिंह ने करीब 1.25 लाख वोटों से मात दी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार ने इस बात की भी तस्दीक कर दी कि अब वह इस बार संसद के पटल पर गुना का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। आजाद भारत के इतिहास में ये शायद पहला मौका है जब सिंधिया राजघरानें का कोई भी व्यक्ति संसद सदस्य के रुप में शपथ नहीं लेगा। भारत में सिंधिया परिवार उन राजघरानों में शुमार है जिसे बहुत ही समृद्ध और संपन्न माना जाता है। इस परिवार का राजनीतिक इतिहास भी बहुत मजबूत है। आजाद भारत का दूसरा चुनाव 1957 में हुआ था और तब से लेकर आज तक सिंधिया परिवार का कोई न कोई सदस्य सांसद बनता रहा है। बात गुना सीट की करें तो यहां पर सिंधिया परिवार के सदस्य को अब तक कभी हार नहीं मिली थी। 1952, 1962 और 1984 में सिंधिया परिवार का सदस्य इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा था। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एक बार चुनाव जरूर हारी थीं, लेकिन मध्यप्रदेश से नहीं, रायबरेली से।

lok sabha elections 2019,election results,election results 2019,bjp,congress,jyotiraditya scindia,guna lok sabha seat,guna lok sabha seat election 2019 results,guna lok sabha elections 2019 results,gwalior lok sabha seat

विजया राजे सिंधिया

1957 और 1967 में राजमाता विजया राजे सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। जबकि 1962 में विजया राजे सिंधिया ने ग्वालियर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद राजमाता ने 1989 से लेकर 1999 तक गुना से सांसद चुनी जाती रही थी।

lok sabha elections 2019,election results,election results 2019,bjp,congress,jyotiraditya scindia,guna lok sabha seat,guna lok sabha seat election 2019 results,guna lok sabha elections 2019 results,gwalior lok sabha seat

माधव राव सिंधिया

1971 से माधव राव सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करना शुरु किया था। वह 1971 से लेकर 1984 तक गुना से सांसद चुने गए थे। इसके बाद माधव राव सिंधिया ने ग्वालियर सीट की नुमाइंदगी लोकसभा में 1984 से लेकर 1999 तक की। माधव राव सिंधिया दोबारा 1999 में गुना चले गए और वह फिर से वहां से संसद सदस्य निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंचे थे।

lok sabha elections 2019,election results,election results 2019,bjp,congress,jyotiraditya scindia,guna lok sabha seat,guna lok sabha seat election 2019 results,guna lok sabha elections 2019 results,gwalior lok sabha seat

ज्योतिरादित्य सिंधिया

2002 से 2019 तक लगातार गुना सीट की नुमाइंदगी लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया करते आए हैं। 2019 में यह पहला मौका है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार ने यह तय कर दिया की 1957 के बाद से पहली बार कोई सिंधिया परिवार व्यक्ति संसद में नहीं पहुंचेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत