न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के नेता ने किया BJP को सैल्यूट, अपनी पार्टी की हार पर कही यह बात...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस (Congress) के नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस देश का नब्ज टटोलने में नाकाम रही

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 May 2019 9:47:20

कांग्रेस के नेता ने किया BJP को सैल्यूट, अपनी पार्टी की हार पर कही यह बात...

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में कांग्रेस पार्टी 543 में से सिर्फ 52 सीट ही जीत पाई। नॉर्थ ईस्ट में जहां कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों कांग्रेस (Congress) को मिली करारी हार के बाद पार्टी अपना वजूद तलाश रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में पार्टी को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा शायद कांग्रेस (Congress) ने कभी सोचा भी नहीं होगा। अब इस हार पर मंथन करने के लिए आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के दौरान अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। एनडीटीवी से बात करते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस (Congress) के नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस देश का नब्ज टटोलने में नाकाम रही, जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव मे भुगतना पड़ा। जनता ने बीजेपी को बहुमत देकर अपना फैसला साफ तौर पर रख दिया कि वो चाहते थे कि बीजेपी (BJP) वापस सत्ता में लौटे और अपना दूसरा टर्म पूरा करे। बीजेपी (BJP) को इस जीत के लिए सैल्यूट। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं, तो कड़वाहट भी खत्म हो गई है। अब ध्यान उन मुद्दों पर होना चाहिए जिसका देश सामना कर रहा है। जैसे- बैंकिंग, तनाव से गुजर रही कंपनियां, ग्रामीण संकट आदि।

बता दें कि गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने जीत दर्ज की है। उन्होंने कलियाबोर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां असम गण परिषद् के उम्मीदवार मोनी माधव महंत को हराया। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) के बेटे गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने साल 2014 में भी जीत दर्ज की थी।

उठने लगे है पार्टी में अंदरूनी कलह

वहीं अब कांग्रेस की अंदरूनी कलह भी बाहर निकलने लगी है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता अब कांग्रेस अध्यक्ष की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल की ओर से किए गए निजी हमले जब काम नहीं कर रहे थे तो उन्होंने उन्हें जारी क्यों रखा। ऐसा ही कुछ आडवाणी के साथ भी हुआ था जब 2009 में कमजोर प्रधानमंत्री कहते हुए उन्होंने मनमोहन सिंह पर निजी हमला किया था। लेकिन जितना उन्होंने उन पर हमला किया उतना ही उनका खुद का नुकसान होता गया। बाद में हालात यह रहे कि जनता ने इस बात को नकार दिया और सिंह एक बार फिर किंग बने। निजी हमले न उस समय काम किए थे और न ही आज काम कर सके। जितना विपक्ष ने उन पर हमले किए, यहां तक की चोर शब्द का भी इस्तेमाल किया उतना ही लोगों का उन्हें सपोर्ट मिलता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत