न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाय के कप के बाद अब रेल टिकट पर दिखे PM मोदी, दो कर्मचारी सस्पेंड

यूपी के बाराबंकी रेलवे स्टेशन में रेल टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर वाली टिकट यात्री को देने पर 2 कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच बैठा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 12:48:39

चाय के कप के बाद अब रेल टिकट पर दिखे PM मोदी, दो कर्मचारी सस्पेंड

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की गाज रेलवे को दो कर्मचारियों पर गिरी और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। यूपी के बाराबंकी रेलवे स्टेशन में रेल टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर वाली टिकट यात्री को देने पर 2 कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच बैठा दी है। बाराबंकी के एडीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, '13 अप्रैल को शिफ्ट चेंज होने के बाद टिकट काउंटर पर प्रिंटिंग के लिए पुराने रोल का गलती से इस्तेमाल किया गया।

lok sabha election 2019,railway,rail ticket,narendra modi,election commisssion,news,national news in hindi,hindi news

बता दें कि कुछ दिन पहले शताब्दी ट्रेन में बीजेपी के चुनावी नारे 'मैं भी चौकीदार' लिखे कप में चाय देने का मामला समाने आया था। खबरों के मुताबिक 29 मार्च को ट्रेन में जिन पेपर कप में चाय दी गई उन पर 'मैं भी चौकीदार' लिखा था। कप पर नीले और लाल रंग में 'मैं भी चौकीदार' मोटे-मोटे शब्दों में लिखा था, इसके नीचे छोटे शब्दों में आतंकवाद से देश की रक्षा करने का संदेश लिखा था। यह वाक्या काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ हुआ। ट्रेन में यात्रा करने यात्रियों ने इस कप के साथ ट्वीट कर दिया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। कप पर यह विज्ञापन एनजीओ 'संकल्प फाउंडेशन' की तरफ से दिया गया था। ये कप आईआरसीटीसी से अप्रूवल लिए बिना ही यात्रियों को दिए गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे की तरफ से इन कपों को तुरंत हटा लिया गया। इस मामले में चुनाव आयोग ने रेलवे को नोटिस भी भेजा था।

इस पूरे मामले के संज्ञान में आने के बाद रेलवे की तरफ से कहा गया कि उसने कप हटा लिए हैं और ठेकेदार को दंडित किया है। यात्रियों की तरफ से यह भी दावा किया गया कि 'मैं भी चौकीदार' लिखे कपों में दो बार चाय दी गई। हालांकि रेलवे की तरफ से बताया गया कि कुछ ही लोगों को कप में चाय दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी