न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला कहा - अच्छे दिन आए नहीं, चले गए

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही जबकि उन्होंने अपने एक उद्योगपति दोस्त को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Apr 2019 6:51:48

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला कहा - अच्छे दिन आए नहीं, चले गए

असम के बोकाखाट इलाके में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही जबकि उन्होंने अपने एक उद्योगपति दोस्त को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए।

राहुल ने कहा, 'मोदी जी 2014 में यहां आए थे और सभी को उनके बैंक खातों में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। हालांकि पिछले पांच वर्षो में एक भी पैसा नहीं जमा कराया गया। यह एक झूठ है। मैं इस देश के 20 फीसदी अत्यंत गरीब लोगों को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें प्रत्येक वर्ष 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि परिवार की महिला के खाते में जमा कराई जाएगी। यह सच है, हम झूठ नहीं बोलते।'

उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की अपील की ताकि 'भाषा, संस्कृति और असम के इतिहास पर आरएसएस के हमले' को रोका जा सके।

राहुल कांग्रेस के मौजूदा सांसद गौरव गोगोई के लिए प्रचार कर रहे थे, जो कि कलियाबोर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनने के लिए मैदान में हैं।

उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं कि पैसा कहां से आएगा। मैं आपको बताने जा रहा हूं कि पैसा कहां से आएगा। मोदी जी ने 30 हजार करोड़ रुपये भारतीय वायुसेना से लेकर अनिल अंबानी को दे दिए, हम वो पैसा लेकर देश के 20 फीसदी अत्यंत गरीब लोगों में बांटेंगे।'

पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन विधेयक लागू करने के भाजपा सरकार के प्रयास को एक हमला करार देते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस नागरिकता विधेयक को लेकर अपने वादे पर कायम है। राहुल ने कहा, 'नागरिकता संशोधन विधेयक यहां के मूल लोगों, संस्कृति और विचारों पर एक हमला है। हम इसके विरोध के दौरान पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़े रहे और हमने सुनिश्चित किया कि राज्यसभा में यह विधेयक पारित न हो।'

भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का आश्वासन दिया था जबकि देश बीते 45 वर्षो में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर से जूझ रहा है।

राहुल ने कहा, 'उन्होंने अच्छे दिन आएंगे का वादा किया था लेकिन अच्छे दिन चले गए। वे खुद को चौकीदार बोलते हैं लेकिन हम कहते हैं कि चौकीदार चोर है।"

उन्होंने कहा, 'मोदीजी ने गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) लागू किया, जिससे देश भर के छोटे, मध्यम व्यापारी प्रभावित हुए। जिस क्षण हमारी सरकार आएगी, हम आसान व न्यूनतम जीएसटी लागू करेंगे।'

नीरव मोदी और अनिल अंबानी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने देश के युवाओं के लिए रोजगार तो पैदा नहीं किया लेकिन गरीब लोगों के पैसे जरूर निकाल लिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा,'आरएसएस क्षेत्र के लोगों के इतिहास, संस्कृति और भाषा पर हमलावार है। भाजपा को हराकर और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देकर ही इसे रोका जा सकता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत