न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब पंजाबी में बोलीं प्रियंका गांधी- मेरा घरवाला पंजाबी, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे होए कीता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 8:10:25

...जब पंजाबी में बोलीं प्रियंका गांधी- मेरा घरवाला पंजाबी, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे होए कीता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा में भी कुछ बातें कही। उन्होंने कहा, 'मेरा घरवाला पंजाबी है, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे होए कीता। मैं पंजाबियां दी धरती ते पंजाबी कौम नू सलाम करदी हां। पंजाबी कौम हर मुश्किल दा सामना डटके करदी है अते सदा खुश रहंदे हुए चढ़दी कला विच्च रहंदी है।'

हिंदी में उनके इस बयान का मतलब है- 'मैं यहां बहुत खुश हूं, मेरे पति पंजाबी हैं। वे खुशी के साथ कठिनाइयों का सामना करते हैं, मैं पंजाब के लोगों और उनकी धरती को सलाम करती हूं। पंजाबी लोग हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं और हमेशा खुश रहते हैं।'

पीएम मोदी की बादल वाली टिप्पणी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, 'मोदी का सच अब लोगों के रेडार पर है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के दौरान खराब मौसम के कारण आसमान में बादल होने की वजह से भारतीय विमानों को पाकिस्तान के रेडार से बचने में मदद मिली। पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने ही रक्षा विशेषज्ञों को सलाह दी थी कि खराब मौसम के बावजूद वे हमले का दिन नहीं टालें, क्योंकि बादल घिरे होने की वजह से भारतीय विमानों को पाकिस्तान के रेडार से बच निकलने में मदद मिलेगी।'

पीएम के इस बयान पर प्रियंका ने कहा, 'पीएम मोदी केवल प्रचार-दुष्प्रचार में लगे रहते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और दिखाते हैं कि पिछले 70 साल में कोई विकास ही नहीं हुआ। पीएम मोदी ने दो करोड़ नई नौकरियां देने का अपना वादा नहीं निभाया। पिछले पांच साल में 12,000 किसानों ने खुदकुशी कर ली, लेकिन पीएम मोदी किसानों की अनदेखी करते हैं।'

प्रियंका ने कहा, मौजूदा लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और देश बचाने का चुनाव है। साल 2015 में सिखों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले को लेकर प्रियंका ने पंजाब की पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि यह राजनीतिक लाभ के लिए कराया गया था। प्रियंका कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग के समर्थन में रैली करने के लिए यहां आईं थीं। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है।

lok sabha election 2019,priyanka gandhi,priyanka gandhi punjab,priyanka gandhi bathinda railly,rahul gandhi,news,news in hindi

राहुल ने कहा- मैं भाजपा नहीं, कांग्रेस हूं, मर जाऊंगा लेकिन नरेन्द्र मोदी के मां-बाप के बारे में कभी बात नहीं करूंगा

वही मंगलवार को मध्यप्रदेश के नीमच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन नरेन्द्र मोदी के मां-बाप के बारे में कभी बात नहीं करूंगा। मैं भाजपा नहीं हूं, मैं कांग्रेस हूं। जितनी गालियां वह मुझे देते हैं, हम उन्हें उतना ही प्यार देंगे। हम इस चुनाव में नरेन्द्र मोदी को प्यार से हराएंगे। हम गले लगकर उन्हें हराएंगे। राहुल गांधी यहां मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

राहुल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के आजकल के इंटरव्यू देखिए, वे बताते हैं कि मैं आम को इस प्रकार से खाता हूं, इस प्रकार से छीलता हूं। फिर कहते हैं कि मेरा कुर्ता देखो मैंने इसके आस्तीन काट दिए, इसलिए कि सूटकेस में जगह बन जाए।' मोदी ने आम खाना तो सिखा दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने बेरोजगारों के लिए क्या किया? राहुल ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री बतातें है कि वायुसेना के लोग बैठे थे बालाकोट की बात चल रही थी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि मौसम खराब है, मोदी जी अफसरों से कहते हैं कि फायदा होगा, बादल में, आंधी में, तूफान में।।।रडार हवाई जहाज को नहीं देख पाएगा।।।कमाल है। अच्छा मोदी जी जब हिंदुस्तान में बारिश आती है तो पूरे के पूरे हवाई जहाज रडार से गायब हो जाते हैं क्या?’’

किसानों का कर्ज माफ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा आपने तो अंबानी का कर्जा माफ कर दिया। किसानों का कर्जा कांग्रेस माफ करती है।

(इनपुट: एजेंसी के साथ)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल