न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- आपलोग अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये, मतगणना केंद्रों पर डटे रहें

आपलोग अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 May 2019 8:05:17

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- आपलोग अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये, मतगणना केंद्रों पर डटे रहें

लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में विपक्ष पार्टियों को अपनी हार साफ़ दिख रही है। ऐसे में सभी विपक्षी पार्टियों ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन पर निगरानी रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। इन दलों को आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। विपक्ष का कहना है कि इस चुनाव में एनडीए की हार होगी।

एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये : प्रियंका गांधी

सोमवार को एक ऑडियो जारी कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा, 'आपलोग अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।'

उन्होंने कहा, ''हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।'' कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी कहा कि सरकार ने एग्जिट पोल के आंकड़े पहले ही मंगा लिये थे। इन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का पूरा इंतजाम कर रखा है।

हम जीत रहे है, स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता ने भी एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''एग्ज़िट से पहले बाज़ार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है। इसे ख़ारिज करें। हम जीत रहे है। स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।''

तेजस्वी यादव ने कई ऐसे ट्वीट को रिट्वीट किये हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईवीएम जहां रखा गया है वहां संदिग्ध गाड़ियों की एंट्री हुई है। जिसमें कथित तौर पर ईवीएम रखा गया है।

गाजीपुर में हंगामा, धरने पर बैठे अफजाल अंसारी

गाजीपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए कृषि मंडी के गेट के ठीक सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे गए। अफजाल का आरोप है कि गाजीपुर लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। हर विधानसभा सीट की ईवीएम पांच अलग-अलग जगहों पर रखी गई हैं। अफजाल की मांग है कि हर स्ट्रांग रूम के पास दो बीएसपी के कार्यकर्ताओं के लिए पास जारी किया जाए। लेकिन प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा है।

अंसारी ने कहा कि हमें शक है कि जिला प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर कुछ गड़बड़ कर सकता है। इसलिए जबतक हम अपने ईवीएम मशीन की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नहीं हो जाएंगे तब तक हम नहीं हटेंगे। दिन-रात एक कर हम अपनी ईवीएम मशीन का सुरक्षा करेंगे। धरने के दौरान अफजाल अंसारी का दरोगा से बहस भी हुई।

इनका आरोप है कि शाम के वक्त एक ट्रक में प्रशासन ईवीएम भरकर बदलवाने की नियत से लेकर आई थी लेकिन इन लोगों की सक्रियता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है। वहीं आरोप पर धरना स्थल पर मौजूद सदर एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि आरोप पूरी तरह से निराधार है। क्योंकि पूरी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर सीआईएसफ के जवान लगाए गए हैं। साथ ही पूरे स्ट्रांग रूम की निगरानी 125 सीसी कैमरा के जरिए किया जा रहा है। जिसमें पूरे 1 सप्ताह की रिकॉर्डिंग मौजूद रहती है।

गौरतलब है कि 19 मई को आये तकरीबन सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत