न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- मोदी का 50 प्रतिशत चुनावी भाषण मेरे परिवार के बारे में होता है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज फतेहपुर में एक रैली के दौरान कहा कि पीएम मोदी को उनके परिवार के बारे में बात करने की सनक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 6:35:54

पीएम पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- मोदी का 50 प्रतिशत चुनावी भाषण मेरे परिवार के बारे में होता है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज फतेहपुर में एक रैली के दौरान कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को उनके परिवार के बारे में बात करने की सनक है। प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मेरे परिवार के बारे में ही बात करते है। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ''इनको ( पीएम मोदी) ये सनक है मेरे परिवार के बारे में। मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं, 50 प्रतिशत जो इनका चुनावी भाषण होता है वो यही होता है। नेहरु जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। लेकिन ये नहीं बताएंगे कि पांच सालों में पूरी सत्ता लेकर इन्होंने क्या किया।'' उन्होंने कहा कि जनता के बीच पीएम नहीं जाते, विदेशी दौरों पर ज्यादा रहते है। उद्योगपतियों को बढाने की नितियां बनी, सरकार झूठा प्रचार कर रही है। प्रियंका गांधी ने आज तीन रैलियां कीं, फतेहपुर में उन्होंने खागा और गाजीपुर में रैलियां कीं। इसके बाद महोबा में रोड शो किया और आखिर में हमीरपुर के राठ में जनसभा को संबोधित किया।

बीजेपी पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम योगी ने कहा था जेल के मैदान में आवारा पशु डाले जाएंगे लेकिन जेल जाने वाले विदेश चले गए। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और ललित मोदी पर के विदेश भागने पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए प्रियंका ने कहा कि अमीरों के चौकीदार होते है गरीबों के नहीं, रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। जुमलेबाजों ने हम पर जुमलेबाजी का इल्जाम लगाया है जब चुनाव आते है तो पाकिस्तान की बात करने लगते है, मेरे परिवार पर हमला करने लगते है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 15 लाख रुपया देने को कहा था लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। हमारे घोषणा पत्र आने के बाद भाजपा के लोग चिल्लाने लगे कि यह लोग 72 हजार रुपया कहां से देंगे?

प्रियंका गांधी बुंदेलखंड में पीएम की रैली से पहले पानी की बर्बादी का वीडियो टैग करते हुए पीएम को प्रधान प्रचारमंत्री बताया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा कि पीएम मोदी 'चौकीदार' हैं या दिल्ली के 'शहंशाह'। प्रियंका ने एक टैंकर से सड़क पर पानी छिड़के जाने के विडियो के साथ ट्वीट किया, 'जब पूरा बुंदलेखंड, वहाँ के नर नारी, स्कूलों के बच्चे, फसलें और पशु-पक्षी भयंकर सूखे का आतंक झेल रहे हैं हमारे प्रधान प्रचारमंत्री के स्वागत में पीने का पानी टैंकरों से बाँदा की सड़कों पर उड़ेला जा रहा है। यह चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे कोई शहंशाह?' दरहसल, प्रधानमंत्री मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए इस सप्ताह उत्तर प्रदेश के बांदा जाएंगे। बांदा में 6 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत