न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदिति से मिलने रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा- लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे मुद्दा

मंगलवार को लखनऊ से रायबरेली लौटने के दौरान कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के बाद आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंची, यहां उन्होंने सबसे पहले रायबरेली के तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 3:20:03

अदिति से मिलने रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा- लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे मुद्दा

मंगलवार को लखनऊ से रायबरेली लौटने के दौरान कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के बाद आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंची, यहां उन्होंने सबसे पहले रायबरेली के तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने अदिति सिंह पर हुए हमले की जानकारी लेने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को बीजेपी नेताओं ने कार से निकालकर मारा, उनपर कार चढ़ाने की कोशिश की। हम इस मसले को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उठाएंगे।

दरअसल, मंगलवार को लखनऊ से रायबरेली लौटने के दौरान उन पर हमला हुआ था। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर पथराव के बाद फायरिंग की गई थी। अदिति सिंह के मुताबिक जब वो लखनऊ से रायबरेली आ रही थीं, तो करीब 40-50 लोगों ने उनका पीछा किया और हमला कर दिया। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी की रफ्तार तेज हुई, तो गाड़ी पलट गई। इस पर अदिति सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। अदिति सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला जिला पंचायत प्रमुख अवेधश सिंह के इशारे पर किया गया है। इस हमले के वक्त अवधेश सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे। अदिति सिंह पर यह हमला जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने से पहले हुआ। इस हमले के चलते विधायक अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत कार्यालय नहीं पहुंच पाए। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाले मतदान को टाल दिया गया।

lok sabha election 2019,priyanka gandhi,rae bareli,congress,aditi singh,zila panchayat,awadhesh singh,bjp,news,news in hindi

कौन है अवेधश सिंह?

जिला पंचायत प्रमुख अवेधश सिंह रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं। दिनेश सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली लोकसभा सीट से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। आपको बता दें रायबरेली संसदीय सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। रायबरेली को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में यहां से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर उनको मैदान में उतारा है। रायबरेली लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 6 मई को वोट डाले गए थे। इस बार यहां से कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कौन हैं अदिति सिंह?

रायबरेली सदर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। रायबरेली की राजनीति में लंबे समय तक दबदबा कायम रखने वाले अखिलेश सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं और उनकी राजनीतिक विरासत बेटी संभाल रही हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर अदिति सिंह विधायक बनीं। इसके बाद वो नगर पालिका चुनाव में अपने चहेते को जिताने में सफल रहीं। उनका राजनीतिक ग्राफ रायबरेली की सियासत में लगातार बढ़ता चला गया। इस लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को चुनाव जिताने के लिए अदिति सिंह ने कड़ी मेहनत की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत