न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब सुल्तानपुर में 'चाची' से हुआ प्रियंका गांधी का सामना

बृहस्पतिवार को कांग्रेस उम्‍मीदवार संजय सिंह के समर्थन में रोड शो करने सुल्तानपुर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सामना चाची मेनका गांधी से हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 1:44:09

...जब सुल्तानपुर में 'चाची' से हुआ प्रियंका गांधी का सामना

बृहस्पतिवार को कांग्रेस उम्‍मीदवार संजय सिंह के समर्थन में रोड शो करने सुल्तानपुर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सामना चाची मेनका गांधी से हुआ। बता दे, कांग्रेस के संजय सिंह के सामने बीजेपी की मेनका गांधी मैदान में हैं। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह उनके पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। रैली समाप्‍त होने के बाद मेनका लौट रही थीं, जब उनका काफिला भतीजी प्रियंका गांधी के रोड शो में फंस गया। प्रियंका का रोड शो सुल्‍तानपुर शहर में दरियापुर ओवरब्रिज के पास से शुरू हुआ था, जो बाधमंडी, राहुल चौराहा, लालडिग्गी चौराहा, प्रधान डाकघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए मालगोदाम तिराहे की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच मेनका का काफ‍िला भी उधर से गुजर रहा था और भारी भीड़ के कारण वहां फंस गया। उन्‍हें भीड़ से बाहर निकालने के लिए स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया। पल भर के लिए दोनों अपनी अपनी गाड़ियों में आमने सामने हुईं फिर अपनी अपनी राह निकल गईं। एक ही संसदीय क्षेत्र में गांधी परिवार के दो नेताओं की मौजूदगी से यहां सियासी पारा उफान पर है। इस बीच ऐसी अटकलों पर भी विराम लग गया कि प्रियंका अपने परिवार के सदस्‍यों के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरेंगी। हालांकि प्रियंका से जब इस बारे में सवाल किया गया तो इसका सीधा जवाब देने से बचते हुए उन्‍होंने केवल इतना कहा कि वह अपनी चाची के खिलाफ प्रचार के लिए यहां नहीं पहुंचीं, बल्कि वह बीजेपी के खिलाफ और कांग्रेस उम्‍मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए यहां आई हैं।

आपको बता दें कि मेनका गांधी पिछली बार पीलीभीत से चुनाव लड़ी और जीती थीं। इस बार बेटे वरुण की सीट सुल्तानपुर पर से उनकी अदला बदली हुई है। मेनका गांधी से जब यह पूछा गया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रियंका उस क्षेत्र में गई हों जहां से वे या वरुण चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन इस बार वह सुल्तानपुर आई हैं, तो मेनका ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
JDU को बड़ा झटका: केसी त्यागी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश की राज्यसभा जीत के अगले दिन फैसला
JDU को बड़ा झटका: केसी त्यागी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश की राज्यसभा जीत के अगले दिन फैसला
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन