न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मोदी ने तपस्या की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रविवार को जोरदार हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उन्होंने (मोदी) 'तपस्या' की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 8:02:31

अगर मोदी ने तपस्या की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रविवार को जोरदार हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उन्होंने (मोदी) 'तपस्या' की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते। वह मोदी के एक साक्षात्कार के दौरान आई टिप्पणी पर किए गए सवाल का जवाब दे रही थीं। मोदी ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि यह 45 सालों की तपस्या है, जिसने उनकी यह छवि बनाई है, और इसमें खान मार्केट गैंग या लुटियन क्लब का योगदान नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने यह भी दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो जाएगी। प्रियंका ने कहा अगर मोदी 50 घंटों की भी तपस्या की होती तो वह इस तरह की नफरत भरी टिप्पणी नहीं करते।

मध्य दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित मतदान केंद्र (विद्या भवन महाविद्यालय) में अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद प्रियंका ने कहा यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा चुनाव हार रही है। उम्मीद है कि दिल्ली में भी परिणाम अच्छे आएंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से खुश नहीं है। प्रियंका ने कहा कांग्रेस सकारात्मक सोच रखती है और हमेशा मुद्दों की बात करती है। इतिहास की बातें कर ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश सिर्फ भाजपा को शोभा देती है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार भाजपा के चुनाव प्रचार जितना नकारात्मक नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमने आम आदमी को प्रभावित करने वाले असली मुद्दे उठाए और उनके समाधानों पर बात की, वहीं मोदी जी लगातार महत्वहीन मुद्दों पर बोले जा रहे हैं।' प्रियंका गांधी ने विपक्ष के सवालों का जवाब न देने के लिए भी मोदी की आलोचना की।

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री उनसे पूछे गए सवालों के जवाब नहीं देते हैं। उन्हें 15 लाख रुपये देने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने और किसानों की आय पर जवाब देना चाहिए। वे राहुल जी (कांग्रेस अध्यक्ष) द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बहस की दी गई चुनौती पर भी चुप हैं। कहां चला गया छप्पन इंच का सीना।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत