न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार भी नष्ट हुआ

आज हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 May 2019 3:32:14

मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार भी नष्ट हुआ

आज हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। मोदी की तुलना दुर्योधन से प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसा अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार नष्ट हुआ। दरअसल, प्रियंका गांधी पीएम मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान की वजह से गुस्से में हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, 'ये चुनाव कोई एक परिवार के लिए नहीं है, ये चुनाव पूरे देश को बचाने के लिए है। दुर्योधन का अंहकार भी कृष्ण के सामने खत्म हो गया था। इसी तरह से इनका अंहकार भी खत्म होगा।'

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वायदे किये थे वो पूरे किये या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

प्रियंका गांधी ने मोदी पर हमला करते वक्त राष्ट्र कवि दिनकर की कविता की चंद लाइनें भी रैली में सुनाई। प्रियंका गांधी ने दिनकर की कविता कृष्ण की चेतावनी के एक हिस्से का पाठ किया। 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे।'

बता दें कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर निशाना साधा था। इसके बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जवाब दिया था। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदी जी यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता।'

वहीं राहुल ने मोदी को ट्वीट कर कहा था, 'मोदी जी लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपका कर्मा इंतजार कर रहा है। मेरे पिता के बारे में ऐसे कहकर आप बच नहीं सकते हैं।'

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को बताया था भ्रष्टाचारी नंबर 1

शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।' इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को ‘प्यार और झप्पी के साथ' उन्हें जवाब देते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि मोदी खुद के बारे में अपनी धारणा मेरे पिता पर थोप रहे हैं लेकिन वह अपने आप को बचा नहीं पायेंगे क्योंकि उनके लिए लड़ाई खत्म हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा (BJP) की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने राजीव गांधी को ‘भारत का सबसे बड़ा मॉब लिंचर' बताया है। रविवार को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए, सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ‘एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी।'

कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने की कड़ी निंदा

मोदी की टिप्पणी की कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने कड़ी निंदा की है जिनका मानना है कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री, जो इस दुनिया में नहीं है, के बारे में ऐसी टिप्पणी कर अपने पद की मर्यादा गिरायी है। लेकिन भाजपा ने कहा कि मोदी ने राजीव गांधी के बारे में जो कुछ कहा है, वह हर शब्द सही है और यह कि कांग्रेस प्रमुख लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावित हार से घबरा गये हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को निंदा की और कहा कि देश इस बयान के लिए उन्हें माफ नहीं करेगा। ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘नफरत, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने में रत्तीभर अफसोस नहीं तीन ऐसी बातें हैं जो नरेंद्र मोदी की पहचान बन गयी हैं। यह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ उनके नवीनतम बयानों से और तेज हुआ है। राष्ट्र उन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत