न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी ने खुद बताया, वाराणसी से चुनाव ना लड़ने की असली वजह

रियंका ने कहा कि चुनाव अभियान की जिम्मेदारी को देखते हुए ही पार्टी ने सामूहिक रूप से यह फैसला किया कि फिलहाल मुझे वाराणसी में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Apr 2019 6:52:23

प्रियंका गांधी ने खुद बताया, वाराणसी से चुनाव ना लड़ने की असली वजह

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को वाराणसी से चुनाव ना लड़ने की वजह को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से यूपी की 41 सीटों पर उन्हें प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी गई थी, ऐसे में सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ने की स्थिति में उनके लिए सभी सीटों पर ध्यान लगाना संभव ना हो पाता। समाचार चैनल 'न्यूज-18' से बातचीत करते हुए पार्टी की ओर से पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका ने कहा कि चुनाव अभियान की जिम्मेदारी को देखते हुए ही पार्टी ने सामूहिक रूप से यह फैसला किया कि फिलहाल मुझे वाराणसी में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी कहा कि कई सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी मुझे अपना चुनाव प्रचार के लिए बुलाना चाहते थे,ऐसे में मैं किसी को भी निराश नहीं करना चाहती थी।

बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद इस प्रकार की अटकलें शुरू हो गईं कि गांधी आने वाले वक्त में पूर्वांचल की सबसे प्रतिष्ठित सीट वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। वही वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस बात को और बल मिल गया था कि कांग्रेस पीएम मोदी के सामने प्रियंका गांधी को जरुर चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि प्रियंका ने यह निर्णय पार्टी पर छोड़ते हुए कहा था कि अगर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो वह वाराणसी लोकसभा से चुनाव जरूर लड़ेंगी। राजनीतिक चर्चाओं और तमाम संकेतों के बीच कांग्रेस पार्टी ने पीएम के नामांकन के एक दिन पहले प्रियंका के स्थान पर वाराणसी से पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अजय राय को प्रत्याशी बना दिया। अजय राय को प्रत्याशी बनाने के साथ ही प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की संभावना भी फिलहाल के लिए खत्म हो गई। बता दे, कांग्रेस ने वाराणसी से जिन अजय राय को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है, वह एक जमाने में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं। राय अब तक 2 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें एक में उन्होंने एसपी और दूसरे में कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी की थी। साल 2014 में अजय राय ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में दो बड़े नेताओं नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2014 में हुए चुनाव के दौरान वाराणसी में नरेंद्र मोदी को 5 लाख 81 हजार वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अरविंद केजरीवाल को 2 लाख 9 हजार 238 और तीसरे स्थान पर रहे अजय राय को 75 हजार 614 वोट मिल सके थे।

भले ही तमाम लोगों ने इसे कांग्रेस पार्टी का पीएम नरेंद्र मोदी को वॉक ओवर बताया हो, लेकिन प्रियंका गांधी ने यह स्पष्ट किया कि प्रभारी के तौर पर प्रचार की जिम्मेदारी और पूर्वांचल की अन्य सीटों पर चुनाव प्रबंधन की व्यस्तता के कारण ही उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी