न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी अमरोहा में बोले, कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान

मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ एक परिवार की पहचान बनाने के लिए बाबा साहेब के योगदान को भुलाने की कोशिश की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 5:59:38

PM मोदी अमरोहा में बोले, कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान

अमरोहा में एक चुनावी रैली को संबोदित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ एक परिवार की पहचान बनाने के लिए बाबा साहेब के योगदान को भुलाने की कोशिश की गई। बाबा साहेब आंबेडकर ने उस परिवार को चुनौती दी थी। वोट बैंक की मजबूरी से कांग्रेस बाबा साहेब का नाम ले रही है। कांग्रेस ने दशकों तक उनकी तस्वीर भी संसद में नहीं लगने दी।

पीएम ने कहा, 'उसी दौर में हमारे देश में एक और महान नेता हुए योगेंद्रनाथ मंडल। आजादी के बाद की कांग्रेस सरकारों ने उनके इतिहास को भी आपके सामने नहीं आने दिया। जिन्ना के बहकावे में आकर वह पाकिस्तान चले गए। लेकिन पाक में उन्हें अपमानित किया गया। वहां के हालात ने उनका भरोसा तोड़ दिया। वह परेशान होकर वापस भारत आ गए। पाक से आए मंडल के साथ कांग्रेस सरकार ने बहुत बुरा किया। इतिहास में छिपे तथ्यों को समझना जरूरी है।' पीएम मोदी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के साथ भी कांग्रेस ने यही किया। आज उनकी जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। बाबू जी दो चीजें चाहते थे। मजबूत भारत, लोकतांत्रिक भारत। जब 1971 में हमने पाक को जवाब दिया था तो बाबू जी रक्षा मंत्री थे। आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों में बाबू जगजीवन राम सबसे आगे थे।

पाकिस्तान पूरी दुनिया में बेनकाब हो रहा तो भारत में कुछ लोगों को रोना आता है

उन्होंने कहा आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना हमारे देश के कुछ लोगों को परेशान करता है। जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है। पाक पूरी दुनिया में बेनकाब हो रहा है तो कुछ लोग उसके पक्ष की बात कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन दिनों को याद कीजिए, जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, बसपा की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। कभी लखनऊ में धमाके होते थे, कभी रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में धमाके होते थे, कभी भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर के CRPF कैंप पर हमला हो जाता था। अकसर इन हमलों के तार यूपी के अलग-अलग इलाकों तक जाते थे। देश की एजेंसियां बहुत मेहनत से उन हमलों में शामिल लोगों को पकड़ती थीं। लेकिन वोटबैंक की अपनी सियासत की वजह से बुआ-बबुआ की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं। पिछले पांच साल में धमाके भी रूके और बंदूकों की आवाज भी रूकी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कि आपने दिल्ली में चौकीदार को बैठाया है। आतंकी जानते हैं कि अगर भारत पर हमला किया तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज लेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। अलग-अलग जातियों के नाम पर खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के स्वार्थ को समझिए। यूपी की जनता ने 2014 और 2017 में ऐसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सबका साथ-सबका विकास के संकल्प पर चल रही हमारी सरकार देश की पहचान को और मजबूत बना रही है।

उन्होंने कहा कि देश की साख बढ़े, इसके लिए मजबूत सरकार का होना जरूरी है। मजबूत सरकार ही बड़े और कड़े फैसले ले पाती है। दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। सारी दुनिया में भारत की जयकार होने का कारण मोदी नहीं बल्कि इसका कारण इस देश की जनता है। 2014 में आपके वोट की ताकत से देश मजबूत बना।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल