न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 तीसरा चरण: जानिए किन राज्यों में कहां-कहां होगी वोटिंग, पूरी जानकारी

कल यानी 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 2:55:34

लोकसभा चुनाव 2019 तीसरा चरण: जानिए किन राज्यों में कहां-कहां होगी वोटिंग, पूरी जानकारी

कल यानी 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 116 सीटों पर कुल 1622 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन 1622 उम्मीदवारों में महिलाओं का आंकड़ा सिर्फ 144 है। 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की 21.36 फीसदी सीटों पर वोटिंग होगी। वही पहले चरण की बात करे तो 20 राज्यों की 91 सीटों, दूसरे चरण में 12 राज्य की 97 सीटों पर वोट डाले गए थे। यानी कुल मिलाकर 543 सीटों में से 56।36 फीसदी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण में गुजरात (26), केरल (20), गोवा (2), दादरा नागर हवेली (1) और दमन दीव (1) ऐसे राज्य हैं, जिनकी सभी लोकसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा। इस चरण में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी उनमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी का इस चरण में उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ दांव पर है और पार्टी ने 2014 में इस चरण की 10 में से 7 सीटें जीती थीं लेकिन इस बार उसे एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी। आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे। आइए नज़र डालते हैं तीसरे चरण की वोटिंग पर-

साल 2014 में तीसरे चरण में किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीटें-

बीजेपी- 62 सीटें

कांग्रेस- 16 सीटें

सीपीएम- 7 सीटें

बीजेडी- 6 सीटें

एनसीपी- 4 सीटें

शिवसेना- 3 सीटें

सपा- 3 सीटें

निर्दलीय- 3 सीटें

आईयूएमएल- दो सीटें

एआईयूडीएफ- दो सीटें

आरजेडी- दो सीटें

सीपीआई- एक सीट

केरला कांग्रेस (एम)- एक सीट

एलजेपी- एक सीट

आरएसपी- एक सीट

एसडब्लूपी- एक सीट

टीएमसी- एक सीट

जानें किस राज्य में होगी वोटिंग, वहां किस सीट पर कितने उम्मीदवार खड़ें हैं और पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत क्या रहा था और वो सीट कौनसी पार्टी जीती थी।

असम में 4 सीटें पर वोटिंग (धुबरी, कोकराझार, बारपेटी, गुवाहाटी) : इन 4 सीटों पर 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 83.19 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन सीटों पर बीजेपी ने 1, एआईयूडीएफ ने दो सीटें और निर्दलीय ने एक सीट जीती थी।

बिहार में 5 सीटें पर वोटिंग (झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया) : इन 5 सीटों पर 82 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 60.19 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन सीटों पर आरजेडी ने दो, बीजेपी ने एक, कांग्रेस ने एक और एलजेपी ने भी एक सीट जीती थी।

छत्तीसगढ़ में 7 सीटें पर वोटिंग (सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायपुर) : इन 7 सीटों पर 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 69.51 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन 7 सीटों में बीजेपी ने 6 सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

गोवा में 2 सीटें पर वोटिंग (दक्षिण गोवा, उत्तर गोवा) : इन 2 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 77.11 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

गुजरात में सभी 26 सीटें पर वोटिंग (आनंद, कच्छ, अहमदाबाद-पच्श्रिम, अहमदाबाद-पूर्व, खेड़ा, गांधीनगर, छोटा-उदयपुर, जामनगर, जूनागढ़, दाहोद, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, बनासकांठा, बारडोली, भरुच, भावनगर, मेहसाना, राजकोट, बडोदरा, वलसाड, साबरकंठ, सुरेंद्रनगर, सूरत) : इन 26 सीटों पर 371 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 63.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन सभी 26 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

कर्नाटक में 14 सीटें पर वोटिंग (चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्ग, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कर्नाटक, दावणगेरे, शिमोगा) :
इन 14 सीटों पर 237 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 66।82 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां बीजेपी ने 11 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।

केरल में 20 सीटें पर वोटिंग (कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इदुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलीकारा, पत्तनमतिट्टा, कोवलम, अट्टिगंल, तिरुवनंतपुरम) : इन 20 सीटों पर 227 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 70.01 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां कांग्रेस ने 8, सीपीएम ने 5, आईयूएमएल ने दो, निर्दलीय ने दो, सीपीआई ने एक, केईसी(एम) ने एक और आरएसपी ने एक सीट जीती थी।

महाराष्ट्र में 14 सीटें पर वोटिंग (जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणले) : इन 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इन सीटों पर 63.03 फीसदी वोटिंग हुई थी। तब बीजेपी ने 6, एनसीपी ने 4, शिवसेना ने 3, एसडब्लूपी ने एक सीट जीती थी।

ओडिशा में 6 सीटों पर वोटिंग (संभलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर) : इन 6 सीटों पर 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। साल 2014 में इन 6 सीटों पर 72.79 फीसदी वोटिंग हुई थी। ये सभी 6 सीटें बीजेडी ने जीती थीं।

त्रिपुरा में एक सीट पर वोटिंग (पूर्वी त्रिपुरा) : इस एक सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इस सीट पर 83.56 फीसदी वोटिंग हुई थी। ये सीट सीपीएम ने जीती थी।

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर वोटिंग (मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आवंला, बरेली, पीलीभीत) : इन 10 सीटों पर 120 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। साल 2014 में इन 10 सीटों पर 61.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। तब बीजेपी ने 7 और सपा ने तीन सीट जीती थी।

पश्चिम बंगाल में 5 सीटों पर वोटिंग (बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शीदाबाद) : इन 5 सीटों पर 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। साल 2014 में इन 3 सीटों पर 82.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां कांग्रेस ने तीन, टीएमसी ने एक और सीपीएम ने एक सीट जीती थी।

दादरा नागर हवेली - यहां एक सीट पर चुनाव है। इस एक सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इस सीट पर 84.09 फीसदी वोटिंग हुई थी। ये सीट बीजेपी ने जीती थी।

दमन दीव - यहां एक सीट पर चुनाव है। इस एक सीट पर 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 2014 में इस सीट पर 78.01 फीसदी वोटिंग हुई थी। ये सीट बीजेपी ने जीती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल