न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नामांकन से पहले वाराणसी में आज PM मोदी का मेगा रोड शो, शामिल होगा पूरा एनडीए

करीब सात किलोमीटर लंबे इस रोड शो में पूरा एनडीए उनके साथ रहेगा। प्रधानमंत्री के रोड शो व नामांकन की कमान बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने संभाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 8:02:51

नामांकन से पहले वाराणसी में आज PM मोदी का मेगा रोड शो, शामिल होगा पूरा एनडीए

वाराणसी संसदीय सीट से कल अपने नामांकन से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मेगा रोड शो करेंगे। करीब सात किलोमीटर लंबे इस रोड शो में पूरा एनडीए उनके साथ रहेगा। प्रधानमंत्री के रोड शो व नामांकन की कमान बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने संभाली है। अमित शाह ने बताया कि नामांकन के दौरान पूरा एनडीए काशी में रहेगा। एनडीए के वरिष्‍ठ नेता पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम नी‍तीश कुमार, एलजेपी सुप्रीमो रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एआईडीएमके, असम गण परिष्‍द, अपना दल व नार्थ इस्‍ट में बीजेपी से जुड़े सभी बड़े नेता भी काशी में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्‍वराज, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल के अलावा हेमा मालिनी, जयाप्रदा, भोजपुरी फिल्‍मों के स्‍टार मनोज तिवारी, रविकिशन व दिनेश लाल निरहुआ आदि का भी रोड शो में शामिल होना तय है।

करीब 7 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में तय कर प्रधानमंत्री दशाश्‍वमेध घाट पहुंचेंगे। यहां बने फ्लोटिंग प्‍लेटफार्म से मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन करने के बाद भव्‍य गंगा आरती में शामिल होंगे। दशाश्‍वमेध घाट हजारों दीपों से जगमगाएगा तो सीढि़यों पर रेड कार्पेट बिछी होगी। गंगा सेवा निधि के अध्‍यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि 2014 का चुनाव जीतने के बाद और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को साथ लेकर प्रधानमंत्री मोदी के आने के समय से कहीं ज्‍यादा भव्‍य ढंग से दशाश्‍वमेध घाट को सजाया जाएगा। कवि केशव की पंक्ति ‘नाम लिए कितने तरिजात, प्रणाम किए सुर लोक सिधारो’ के लयबद्ध गायन के बीच पंरपरागत वेशभूषा में 7 अर्चक मां गंगा की आरती करेंगे। अर्चकों के साथ रिद्धि सिद्धि के रूप में 14 कन्‍याएं रहेंगी। यह नजारा देव दीपावली उत्‍सव जैसा होगा। मोदी का रोड शो बीएचयू चौराहे पर लगे पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के पास से शुरु होगा।मोदी यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरु करेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुँचेगा। सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए। शहर में हर तरफ़ मोदी स्वागतम के बोर्ड लग गए हैं। रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रहेगी। सात किलोमीटर के रोड शो का आख़िरी पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार है। रोड शो में पांच लाख लोगों को बुलाने की तैयारी है। वाराणसी के बग़ल के जिलों से भी लोगों को बुलाया गया है। कहीं कोई कसर न रह जाए। इसके लिए बीजेपी नेताओं की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने यहीं से रोड शो शुरू किया था। वाराणसी में रहने वाले अलग अलग राज्यों के लोग पारंपरिक तरीक़े से पीएम मोदी का अभिवादन करेंगे। बीएचयू से निकल कर पीएम नरेन्द्र मोदी का क़ाफ़िला पहलवान लस्सी वाले तक पहुंचेगा। ये बनारस की मशहूर लस्सी की दुकान है।

मोदी दोपहर 2:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू हेलीपैड पर लैंड करेंगे। वह दोपहर 3 बजे लंका पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो लगभग 6 बजे गदौलिया चौराहे पर खत्म पीएम करके मोदी गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे। इसके बाद पीएम सूर्या होटल में काशी के प्रबुद्ध लोगो के साथ बातचीत करेंगे व डिनर का भी कार्यक्रम है। वह डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह