न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : PM मोदी ने 30 दिन में किए 28 दौरे, निपटाए 157 काम, कुछ प्रोजेक्ट को किया वापिस रीलॉन्च

लोकसभा चुनाव की तारीखों (Lok Sabha Election Date) के एलान से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने पिछले महीने पूरे देश में 28 दौरे किए, इस दौरान उन्होंने 157 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Mar 2019 1:05:22

लोकसभा चुनाव 2019 : PM मोदी ने 30 दिन में किए 28 दौरे, निपटाए 157 काम, कुछ प्रोजेक्ट को किया वापिस रीलॉन्च

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। जनकारी के मुताबिक अप्रैल से मई के बीच सात से आठ चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है। वही लोकसभा चुनाव की तारीखों (Lok Sabha Election Date) के एलान से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने पिछले महीने पूरे देश में 28 दौरे किए, इस दौरान उन्होंने 157 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं।

आठ फरवरी से लेकर 9 मार्च तक पीएम मोदी ने हाईवे, रेलवे लाइन, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, गैस पाइपलाइन, एयरपोर्ट, वाटर कनेक्शन, सीवरेज कनेक्शन, पावर प्लांट सहित ढेरों प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। आठ जनवरी से सात फरवरी के बीच पीएम मोदी ने करीब 57 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, अगले तीन सप्ताह में यह आंकड़ा तीन गुना हो गया।

ये आंकड़ा पीएमओ की वेबसाइट और आधिकारिक घोषणाओं से लिया गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी और उसके बाद सरकार कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकती।

कुछ प्रोजेक्ट को किया वापिस रीलॉन्च

इनमें से कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स भी जिन्हें पहले ही लॉन्च किया जा चुका था, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रीलॉन्च किया है। उदाहरण के तौर पर इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी ने यूपी के अमेठी में कलाश्निकोव असाल्ट राइफल बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च किया। लेकिन सरकार की प्रेस रिलीज के मुताबिक इस प्लांट का शिलान्यास 2007 में ही कर दिया गया था और कार्बाइन्स, राइफल्स और आईएनएसएएस मशीन गन का प्रोडेक्शन साल 2010 में ही शुरू हो गया था। दूसरे उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 17 फरवरी को कर्मलीचक में सीवेज नेटवर्क का शिलान्यास किया। हालांकि, उन्होंने खुद अक्टूबर 2017 में उसी प्रोजेक्टस के तहत कर्मलीचक सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया था।

कुछ प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन लायक नहीं थे

लॉन्च किए गए प्रोजेक्टस में करीब 140 ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन लायक भी नहीं थे। उदाहरण के तौर पर चेन्नई मेट्रो के एक सेक्शन के लिए पैसेंजर सर्विस का उद्घाटन, कर्नाटक में चिकजाजुर-मायाकोंडा रेलवे लाइन के दोहरीकरण, विक्रवंदी से लेकर तंजावुर तक एनएच-45सी को चार लेन में बदलने और एनएच-4 के कराईपेट्टाई–वालाजेपेट खंड को छह लेन में तब्दील करने जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ तो नगर निकाय स्तर के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं, इनमें गाजियाबाद नगर निगम के तहत गऊशाला के नवीनीकरण, 9 हजार घरों के लिए सीवेज लाइन का उद्घाटन शामिल है।

कुछ प्रोजेक्ट्स दूर रहते हुए किए लॉन्च

समय की कमी के चलते पीएम मोदी ने पिछले महीने 17 प्रोजेक्ट्स दूर रहते हुए ही लॉन्च किए। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बिहार के बक्सर में एक पावर प्लांट का उद्घाटन उन्होंने यूपी में रहते हुए वीडियो कॉन्फ्रिंस के जरिए किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत