न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाटन में बोले पीएम मोदी, कहा - 'मैंने पाकिस्तान से कहा था अगर अभिनंदन को कुछ हुआ तो छोड़ूंगा नहीं'

रविवार को गुजरात के पाटन जिले में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए जनसभा में कहा कि जब अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था तो मैंने पाकिस्तान से कहा कि यदि हमारे पायलट को कुछ भी हुआ तो हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Apr 2019 2:52:57

पाटन में बोले पीएम मोदी, कहा - 'मैंने पाकिस्तान से कहा था अगर अभिनंदन को कुछ हुआ तो छोड़ूंगा नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर रैली में अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों को जनता के बीच रखना नहीं भूलते हैं। रविवार को गुजरात के पाटन जिले में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए जनसभा में कहा कि जब अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था तो मैंने पाकिस्तान से कहा कि यदि हमारे पायलट को कुछ भी हुआ तो हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। यह सुनते ही सभा स्थल में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा, 'मेरे गृह राज्य के लोगों का कर्तव्य है कि धरती के पुत्र की देखभाल करें, गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए। मेरी सरकार सत्ता में वापस आएगी लेकिन अगर गुजरात ने बीजेपी को 26 सीटें नहीं दी तो 23 मई को टीवी पर चर्चा होगी कि ऐसा क्यों हुआ।

पाटन में आयोजित जनसभा में मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी रहे या ना रहे लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि या तो वह जिंदा रहेंगे या आतंकवादी जिंदा बचेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर तंज कसते हुए पाटन में मोदी ने कहा 'शरद पवार कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मोदी क्या करेंगे। अगर उन्हें नहीं पता कि मोदी कल क्या करेंगे तो इमरान खान को कैसे पता होगा?' नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान कुंभ मेले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'कुंभ की सफाई की अमेरिका में भी चर्चा हुई। इसके बाद मैं जब वहां गया तो मैंने सफाई कर्मचारियों के पैर धुले।' दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अर्जेंटीना में जी20 की समिट थी, इसमें एक मीटिंग थी- रूस, चीन और भारत की। दूसरी मीटिंग थी- अमेरिका, जापान और भारत की लेकिन इन सभी मीटिंग में खास बात यह थी कि इनमें भारत शामिल था।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल